Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna Wedding: पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पर सभी की नजरें टिकी हुई है। साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा कल यानी 26 फरवरी को उदयपुर में शादी करने वाले हैं। इस पल का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कुछ देर पहले ही पंडितों का एक ग्रुप उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ। इस दौरान का एक वीडियो इंटरनेट पर छा गया है। इस बीच रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के फंक्शन की इनसाइड फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की अनदेखी फोटोज
पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी अब बस एक दिन दूर है। दोनों 26 फरवरी को उदयपुर में अपने प्रियजनों की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे। मंगलवार शाम को उनका संगीत समारोह हुआ, जिसकी तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन लीक हो गए हैं। फैंस इन रोमांटिक तस्वीरों को देखकर खुशी से झूम उठे हैं। लीक हुई तस्वीरों में कपल के कई अनदेखे रोमांटिक फोटोज हैं। वेन्यू को चमकदार लाइट्स और ताजा फूलों से सजाया गया था। एक फैन ने लिखा, कितनी खूबसूरत तस्वीरें है।' एक वीडियो में विजय की मां माधवी कहती हैं, 'हैलो फ्रेंड्स। मैं इस खास सरप्राइज परफॉर्मेंस को अपने प्यारे बेटे विजय और रुशी को समर्पित करती हूं। हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं।'
शादी की तैयारियां हुईं शुरू
आज सुबह उदयपुर एयरपोर्ट पर पंडितों का एक ग्रुप पहुंचा, जिन्होंने पपराजी से कन्फर्म किया कि वे रश्मिका और विजय की शादी के लिए आए हैं। ये पंडित प्री-वेडिंग रस्मों को पवित्र तरीके से शुरू करने के लिए बुलाए गए हैं। दोनों 23 फरवरी को उदयपुर के शानदार ITC मेमेंटोज पहुंचे थे। वहां उन्होंने परिवार और दोस्तों के साथ सेलिब्रेटरी डिनर किया। प्री-वेडिंग उत्सव में दूल्हे विजय ने वॉटर वॉलीबॉल और क्रिकेट मैच का मजा लिया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक दिन में मेहंदी की रस्म होगी। शाम को संगीत होगा, जिसमें कई परफॉर्मर्स हिस्सा लेंगे।
