साउथ मूवीज

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी: विजय के भाई ने शेयर की UNSEEN PIC

Rashmika-Vijay Wedding Pics: इंटरनेट पर इस वक्त रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की बातें हो रही हैं। हर कोई इनकी शादी की पिक्स देखने के लिए एक्साइटेड है, जिसमें अभी थोड़ा वक्त है। शादी की ऑफिशियल फोटोज से पहले विजय के भाई आनंद ने अनऑफिशियल पिक्स शेयर की हैं, जो काफी वायरल हो रही हैं।

Image

Image Source: Social Media

Rashmika-Vijay Wedding Pics: साउथ कलाकार विजय देवरकोंडा और अदाकारा रश्मिका मंदाना कुछ देर पहले ही 7 जन्मों के बंधन में बंध चुके हैं। इन दोनों कलाकारों के फैंस शादी के बाद इनकी पहली झलक पाने के लिए एक्साइटेड हैं, जो ख्वाहिश कुछ ही देर में पूरी हो जाएगी लेकिन उससे पहले विजय के छोटे भाई आनंद देवरकोंडा ने शादी की इनसाइड पिक शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में आनंद अपने दोस्तों के साथ एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। आनंद की ये तस्वीरें बता रही हैं कि विजय-रश्मिका की शादी क्लोज्ड लेकिन ग्रैंड अफेयर है, जिसमें हर कोई खूब मजे कर रहा है। (इसे भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी LIVE: विजय की पत्नी बनी रश्मिका, कपल की टीम ने बांटी मिठाइयां)

Vijay

Vijay

Vijay (1)

Vijay (1)

2 रस्मों से शादी के बंधन में बंधे रश्मिका-विजय

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना भले ही सालों पहले एक-दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार कर चुके हो लेकिन इन्हें भारतीय रस्मों का पूरा ख्याल है। एक-दूसरे के घरवालों का ख्याल रखते हुए इन्होंने दो-दो तरह से शादी करने का फैसला लिया। मिली जानकारी के अनुसार, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने तेलुगु और कोडवा रस्मों से शादी की है। (इसे भी पढ़ें: Virosh Wedding: तेलुगु हिंदू रीति-रिवाजों से हुई विजय-रश्मिका की शादी, शाम को होगी दूसरी रस्म)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी बधाई

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना पूरे देश में फेमस हैं। यही कारण है कि इन्हें देश और दुनिया से लगातार बधाइयां मिल रही हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को शादी की बधाई दी और इनको आशीर्वाद दिया। भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शुभकामनाओं की बात इस वक्त हर ओर हो रही है।

लम्बे समय से डेट कर रहे थे रश्मिका-विजय

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना भारतीय सिनेमा के फेमस कपल्स में से एक रहे हैं, जो लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। ये हमेशा कोशिश करते रहे कि इनके रिलेशन के बारे में लोगों को जानकारी ना मिले लेकिन सोशल मीडिया के जमाने में ये दोनों कितना ही चीजें छुपाकर रखते। जब भी ये साथ में बाहर जाते या फिर कहीं पर पार्टी करते, लोगों को अंदाजा लग जाता।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article