साउथ मूवीज

Virosh Wedding: तेलुगु हिंदू रीति-रिवाजों से हुई विजय-रश्मिका की शादी, शाम को होगी दूसरी रस्म

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 26, 2026, 11:27 AM IST

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding Start: रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की शादी आज यानी सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पहले तेलुगु हिंदू रस्म से शादी से शादी करने वाले हैं। शाम को कपल की कोडवा रस्म से शादी होगी।

Image

Image Source: IMDb

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding Start: साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की शादी को लेकर एक के बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। अभी कुछ दिनों पहले कपल की शादी का कार्ड वायरल हुआ था। इसके बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर कर शादी की खबर पर पक्की मुहर लगा दी थी। इन सब के बाद आज वो दिन आ गया जब रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी करने जा रहे हैं। कपल दो रस्म में शादी होगी। तो चलिए जानते हैं क्या होगी दोनों रस्म की टाइमिंग।

तेलुगु रस्म से हुई शादी

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर से अपनी शादी को लेकर चर्चा में आ गए हैं। कपल आज यानी 26 फरवरी को लंबे इंतजार के बाद शादी करने जा रहा है। इसी बीच मीडिया रिपोर्ट सामने आई है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा दो रस्म में शादी करने वाले हैं। पहले कपल तेलुगु हिंदू रस्म में शादी करेगा। जो सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। India Forums की रिपोर्ट के मुताबिक रश्मिका के परिवार ने गुरुवार सुबह विजय को नारियल और पान की पत्तियां भेंट कीं। ये रस्म शादी के कार्यक्रम की शुरुआत के तौर पर की गई है। ये शादी की रस्म विजय देवरकोंडा की विरासत को दिखाती है इस जुड़ी और अब इस रस्म से शादी पूरी हो गई है।

कब होगी दूसरे रस्म में शादी

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार तेलुगु हिंदू रस्म में शादी करने के बाद थोड़ा ब्रेक लेंगे। इसके बाद कपल कोडवा रस्म से शादी करेगा। कोडवा सेरेमनी शाम को होने वाली है। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को ये दोनों रस्में काफी खास बनाने वाली हैं। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article