Vijay Thalapathy ने सीएम बनते ही लिया बड़ा फैसला, फिल्म मेकर्स को दिया बंपर कमाई करने का मौका

Vijay Thalapathy Big Decision: तमिलनाडु के सीएम विजय थलापति को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज से पहले विजय ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिसका सीधा फायदा होगा मेकर्स और सिनेमाघरों को।

Vijay Thalapathy Big Decision: भारत के तमिलनाडु राज्य के सीएम विजय थलापति (Vijay Thalapathy) अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। विजय ने अब एक्टिंग करियर को छोड़ अपना पूरा ध्यान राजनीति और जन सेवा में लगा दिया है। जब से विजय सीएम बने हैं उन्होंने प्रदेश को लेकर कई बड़े फैसले लिए। अब हाल ही में विजय ने कॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर एक बड़ा फैसला लिया जो सिनेमाघरों के मालिक और मेकर्स के लिए एक तोहफा है। आखिर क्या है सीएम विजय का ये बड़ा फैसला जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में। (ये भी पढ़ें: बेसिल जोसेफ की Shaktimaan का हिस्सा नहीं है Allu Arjun? अरुण अनिरुधन ने बताया पूरा सच)

Vijay Thalapathy Big Decision

फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम विजय

    Vijay Thalapathy ने लिया बड़ा फैसल

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर विजय ने फैसला सुनाते हुए लिखा, 'तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री थिरु एस. जोसेफ विजय ने बड़ा आदेश जारी करते हुए राज्य के सभी सिनेमाघरों में नई तमिल फिल्मों की रिलीज के दिन से लगातार सात दिनों तक प्रतिदिन विशेष शो प्रदर्शित करने की अनुमति दे दी है। इस फैसले के बाद थिएटर मालिकों और फिल्म इंडस्ट्री में खुशी की लहर है, क्योंकि इससे नई फिल्मों को ज्यादा स्क्रीनिंग और दर्शकों को अधिक शो देखने का मौका मिलेगा।' इसका मतलब है कि अब थिएटर के मालिक अब फिल्म की रिलीज के एक हफ्ते प्रति दिन पांच शोज चला सकते हैं, जिससे मेकर्स और सिनेमाघरों के मालिकों को फायदा हो। (ये भी पढ़ें: कब रिलीज होगी Jailer 2 और Toxic?)

      कब होगी फिल्म Jana Nayagan रिलीज

      सीएम विजय थलापति की अपकमिंग फिल्म 'जन नायकन' जून महीने में रिलीज होने की संभावनाए हैं। ये फिल्म विजय के एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म है। इसकी रिलीज के लिए फैंस काफी समय से लंबा इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में विजय के साथ लीड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े और मामिता बैजू हैं।

      End of Feed