Vijay Sethupathi React on Sexually Abuse Allegation: साउथ अभिनेता विजय सेतुपती( Vijay Sethupathi) उस समय विवाद में आ गए जब एक महिला ने उनपर यौन शोषण के आरोप लगाए। एक्टर के बारे में सोशल मीडिया पर कहा गया कि उन्होंने एक महिला को परेशान किया और उसे पैसे ऑफर किए। हालांकि इस मामले में कितनी सच्चाई है ये अभी सामने नहीं आई है, लेकिन अभिनेता विजय सेतुपति ने समय न गवाते हुए इसपर रिएक्ट किया है। उन्होंने अपनी सफाई देते हुए इन सभी बातों को महज सोशल मीडिया पर दिखावा बताया है। उनका कहना है कि जो भी ये सब कर रहा है ये ज्यादा दिन नहीं चलने वाला।
Image Source: x Handle
सुभाष के झा से बात करते हुए, विजय सेतुपति( Vijay Sethupathi) ने महिला के लगाए आरोपों का खंडन किया और उन्हें घटिया बताया। उन्होंने कहा कि उनका परिवार भले ही परेशान हो, लेकिन उन पर इसका कोई असर नहीं हुआ है। अभिनेता ने यह भी बताया कि उन्होंने साइबर क्राइम डिपार्टमेंट में शिकायत दर्ज कराई है। एक्टर ने बताया कि जो भी मुझे थोड़ा भी जानता है, वह इस पर हँसेगा, मैं खुद को भी जानता हूँ। इस तरह के गंदे आरोप मुझे परेशान नहीं कर सकते। मेरे परिवार और करीबी दोस्त परेशान हैं, लेकिन मैं उनसे कहता हूँ, छोड़ो इसे। यह महिला ज़ाहिर तौर पर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचना चाहती है और कुछ नहीं।
एक्टर ने ऐसी घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसा अक्सर मेरे साथ होता है। लोग सोशल मीडिया पर कुछ भी लिख जाते हैं। मैंने इसपर रिएक्ट करना छोड़ दिया है। आज के ज़माने में कोई भी किसी के बारे में कुछ भी कह सकता है, कोई फ़िल्टर नहीं है। आपको बस सोशल मीडिया पर एक अकाउंट चाहिए, और आप बिना किसी डर के जो चाहें लिख सकते हैं। बता दें कि विजय सेतुपति पर ये आरोप राम्या मोहन नाम की एक एक्स यूजर ने लगाए हैं। एक्स पोस्ट अब डिलीट कर दी गई है।
