साउथ मूवीज

Kingdom X Review in Hindi: थिएटर्स में लौटा विजय देवरकोंडा का भौकाल, किंगडम देखकर लोगों ने किया सोशल मीडिया पर पोस्ट

Kingdom Movie X Review in Hindi: विजय देवरकोंडा की किंगडम रिलीज हो गई है। फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जो अब पूरा हो गया है। विजय देवरकोंडा ने अपनी इस फिल्म से जबरदस्त बज बनाया हुआ है। अब फैंस इसे देखने के बाद क्या कह रहे हैं आइए बताते हैं।

Image

Image Credit: x Handle

Kingdom Movie X Review in Hindi: विजय देवरकोंडा( Vijay Devrakonda) की फिल्म किंगडम ( Kingdom) आखिरकार रिलीज हो गई। बड़ी अटकलों और लगातार बदलती रिलीज डेट के बाद फिल्म थिएटर में आ गई है। इस फिल्म का विजय के फैंस को बेसब्री से इंतजार था। क्योंकि लंबे समय बाद एक्टर ने किसी बड़े निर्माता के साथ हाथ मिलाया है। अब जब फिल्म रिलीज हो गई है तो लोगों ने फर्स्ट डे फर्स्ट शो देख डाला। एक्टर के चाहने वाले इसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर रिव्यू दे रहे हैं। लोगों को अपने हीरो का परफॉरमेंस कैसा लगा और फिल्म की कहानी ने क्या जादू चलाया इसका पता आपको यहाँ चल जाएगा। आइए जानते हैं विजय देवरकोंडा की ये जासूसी थ्रिलर लोगों का मनोरंजन करने में कितना आगे रही।

किंगडम ( Kingdom) देखने के बाद फैंस खुश नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि उनके हीरो ने दमदार कमबैक किया। फिल्म का क्रेज तो बहुत पहले से ही दिखाई दे रहा था। इसके ट्रेलर ने भी दर्शकों के दिलों को धड़काने का काम किया था। वहीं अब इसके रिलीज होने के बाद फिल्म के बीजीएम से लेकर इसके क्लाइमैक्स की जमकर तारीफ की जा रही है। आइए नजर डालते हैं लोग क्या कह रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा- यह एक मास्टरक्लास है जो वर्ल्ड फेमस होने वाला है। फिल्म के इन्टरवल में धमाल है। इसका बैकग्राउन्ड म्यूजिक धमाल है। फिल्म देखकर लोग सीटियाँ बजा रहे थे।

फैंस विजय देवरकोंडा को यंग टाइगर कह रहे हैं। फिल्म में उन्हें यही टाइटल दिया गया है।

किंगडम एक मास्टरपीस है। इसे एक बार थिएटर में जरूर देखना चाहिए।

यहाँ देखें फैंस ने एक्स हैंडल पर क्या क्या रिएक्ट किया है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article