साउथ मूवीज

अफेयर की खबरों के बीच राज निदिमोरू संग डिनर डेट पर स्पॉट हुईं सामंथा रुथ प्रभु, फेस पर दिखी प्यारी सी स्माइल

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 31, 2025, 10:04 AM IST

Samantha Ruth Prabhu- Raj Nidimoru Video: एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) और डायरेक्टर राज निदिमोरू (Raj Nidimoru) का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दोनों डिनर डेट के बाद एक कार में साथ जाते नजर आ रहे हैं। रूमर्ड कपल का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Image

Image Source: Varinder Chawla

Samantha Ruth Prabhu- Raj Nidimoru Video: साउथ और बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) एक बार फिर चर्चा में हैं, इस बार अपनी प्रोफेशनल लाइफ से नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर। सामंथा रुथ प्रभु का नाम काफी समय से डायरेक्टर राज निदिमोरू (Raj Nidimoru) से जोड़ा जा रहा है। दोनों के अफेयर को लेकर एक के बाद एक खबरें भी सामने आ रही हैं। कुछ दिनों पहले सामंथा रुथ प्रभु ने राज निदिमोरू संग अपनी फोटोज शेयर की थीं। इन तस्वीरों में सामंथा राज निदिमोरू के कंधे पर सिर रखे नजर आईं। अब इन सब के बाद सामंथा और राज निदिमोरू का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

फिर साथ नजर आए संमथा-राज

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की लव लाइफ एक बार फिर से खबरों में है। सामंथा रुथ प्रभु का अभी हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में सामंथा रुथ प्रभु अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड राज निदिमोरू के साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान सामंथा और राज निदिमोरू एक कार में डिनर डेट के बाद साथ निकलते देखा गया। वीडियो में सामंथा व्हाइट स्ट्राइप्ड स्वेटर पहने दिखीं तो वहीं राज ने ग्रीन शर्ट, जींस और बेसबॉल कैप काफी कूल नजर आए। सामंथा रुथ प्रभु और राज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स दिल खोलकर कमेंट करते दिखाई दिए।

सामंथा रुथ प्रभु की पहली शादी और तलाक

राज निदिमोरू से नाम जुड़ने से पहले नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) संग रही हैं। नागा चैतन्य और सामंथा ने साल 2017 में एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद शादी का फैसला लिया था, लेकिन 2021 में दोनों अलग भी हो गए। अब इसके बाद सामंथा की लाइफ में राज निदिमोरू की एंट्री हुई है। राज निदिमोरू और सामंथा की जोड़ी को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article