विजय सेतुपति पर लगे ड्रग्स-कास्टिंग काउच के गंभीर आरोप, इंडस्ट्री में मची सनसनी

Vijay Sethupathi News: साउथ एक्टर विजय सेतुपति अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। विजय सेतुपति ने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा हैं। इस बीच विजय सेतुपति को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। विजय सेतुपति पर कास्टिंग काउच और ड्रग्स कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप लगे है। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...

Vijay Sethupathi News: साउथ से लेकर हिंदी सिनेमा तक में धमाल मचाने वाले एक्टर विजय सेतुपति अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। विजय सेतुपति की फिल्मों को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया है। वहीं अमेजन प्राइम की सीरीज फर्जी में तो विजय ने गर्दा उड़ा दिया था। फैंस विजय सेतुपति की एक्टिंग को काफी पसंद करते हैं। इस बीच विजय सेतुपति को लेकर चौंका देने वाली खबर सामने आई है। एक लड़की ने सोशल मीडिया पर विजय सेतुपति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

vijay

image source- vijay sethupathi fan page (instagram)

विजय सेतुपति पर लगे गंभीर आरोप

दरअसल, ट्विटर पर राम्या मोहन नाम की एक यूजर ने पोस्ट शेयर कर विजय सेतुपति पर कास्टिंग काउच और ड्रग्स कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप लगाए है। राम्या ने लिखा, 'कॉलीवुड में ड्रग्स और कास्टिंग काउच की समस्या बहुत गंभीर और बड़ी है। मेरी एक जानने वाली लड़की, जो अब मीडिया में जानी जाती है, उसे ऐसी दुनिया में धकेल दिया गया, जिसके बारे में उसने सोचा नहीं था।। अब वो रिहैब में है, ड्रग्स, छल-कपट और इंडस्ट्री के नाम पर शोषण आम है। विजय सेतुपति ने कारवां फेवर्स के लिए 2 लाख और ड्राइव के लिए 50 हजार रुपये ऑफर किए, लेकिन वो सोशल मीडिया पर बहुत बड़े संत बनते हैं। उस लड़की का सालों तक शोषण हुआ। ये सिर्फ एक कहानी नहीं, कई लड़कियों की सच्चाई है। मीडिया ऐसे लोगों को बहुत बढ़ावा देता है। ये कोई मजाक नहीं।' बता दें कि राम्या मोहन ने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया है। हालांकि अब लोग एक्स (ट्विटर) पर इसकी चर्चा कर रहे हैं।

End of Feed