साउथ मूवीज

The Raja Saab: संजू बाबा के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा, प्रभास के साथ 'द राजा साब' का दमदार पोस्टर हुआ रिलीज

The Raja Saab Sanjay Dutt Poster: संजय दत्त की नेक्स्ट मूवी 'द राजा साब' का धमाकेदार पोस्टर रिलीज हुआ है। प्रभास के साथ वह इस मूवी में नजर आने वाले हैं। फिल्म के पोस्टर को उनके जन्मदिन पर शेयर किया गया है। जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Image

Image Credit: x ( Twitter)

The Raja Saab Sanjay Dutt Poster: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त( Sanjay Dutt) आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर 66 साल के हो गए हैं और इस उम्र में भी उनके पास बैक टू बैक प्रोजेक्ट हैं। संजय दत्त( Sanjay Dutt) की झोली में कई फिल्में हैं जो इस साल और अगले साल रिलीज होने जा रही है। आज जन्मदिन के मौके पर उनकी खास फिल्म 'द राजा साब'( The Raja Saab) से पहला लुक सामने आया है। प्रभास( Prabhas) के साथ इस हॉरर-ड्रामा मूवी में संजय दत्त अहम किरदार करते नजर आएंगे। प्रभास ने जन्मदिन की बधाई देते हुए पोस्टर से पर्दा हटाया है। जो देखने में काफी मजेदार लग रहा है।

अभिनेता प्रभास( Prabhas) ने संजय दत्त को जन्मदिन की बधाई देते हुए 'द राजा साब' से संजय दत्त का पहला लुक शेयर किया। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा 'हमें हिम्मत देने वाले सर संजय दत्त को जन्मदिन की बधाई, राजा साब में आपके साथ स्क्रीन शेयर कर बेहद खुश हूं।' पोस्टर पर नजर डाले तो एक्टर के बाल लंबे हैं और बिखरे हुए हैं। बाल पूरी तरह से सफेद है जो भूतिया लुक क्रीऐट कर रहे हैं। फिल्म से जुड़ी जानकारी के अनुसार फिल्म में संजय दत्त प्रभास के दादा का किरदार करने वाले हैं। यह एक मजेदार हॉरर-ड्रामा मूवी होने वाली है।

द राजा साब की बात करें तो फिल्म में प्रभास लीड रोल में हैं। इसके अलावा निधि अग्रवाल, मालविका मोहन और योगी बाबा जैसे स्टार्स नजर आएंगे। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। खास बात ये है कि इसी दिन संजय दत्त-रणवीर सिंह( Ranveer Singh) की मूवी धुरंधर( Dhurandhar) भी रिलीज हो रही है। अब देखना ये है कि फैंस को कौन सी फिल्म ज्यादा पसंद आती है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article