Kingdom: दो पार्ट्स में रिलीज होगी विजय देवरकोंडा की फिल्म !! निर्माता नागा वामसी ने तोड़ी चुप्पी

Vijay Deverakonda's Kingdom: साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की अपकमिंग स्पाई ड्रामा 'किंगडम' (Kingdom) को लेकर लंबे समय से खबरें आ रही थी कि इसे दो पार्ट्स में बनाया जाएगा। इन खबरों पर अब 'किंगडम' के प्रोड्यूसर नागा वामसी (Naga Vamsi) ने चुप्पी तोड़ दी है।

Vijay Deverakonda's Kingdom: साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर विजय देवरकोंडा की अपकमिंग स्पाई ड्रामा 'किंगडम' (Kingdom) काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। यह साल 2025 में रिलीज होने वाली सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा अब तक ना देखे गए अवतार में नजर आएंगे, जो दर्शकों के लिए एक सरप्राइज होने वाला है। विजय देवरकोंडा की मूवी के टीजर ने पूरे देश में हलचल मचा दी है और सभी फैन्स को मंत्रमुग्ध कर दिया है। विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की फिल्म 'किंगडम' को लेकर काफी समय से रिपोर्ट्स सामने आई थी कि इसे दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। इन खबरों पर अब 'किंगडम' के निर्माता नागा वामसी ने चुप्पी तोड़ दी है।

Vijay Deverakonda's Kingdom (Pic Credit: Google)

दो पार्ट्स में बनाई जाएगी 'किंगडम'

GreatAndhra से बात करते हुए 'किंगडम' के निर्माता नागा वामसी ने चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि वो विजय देवरकोंडा की स्टारर को दो पार्ट्स में बनाएंगे। उन्होंने कहा, 'हमने कई कड़ियों पर ध्यान दिया और चीजें निकलकर सामने आई है कि इसे दो पार्ट्स में बनाया जाएगा।' फैन्स भी इस मूवी की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस मूवी की रिलीज डेट कई बार बदली जा चुकी है। अब इसे 31 जुलाई को दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा।

End of Feed