VD14: शुरू हुआ विजय देवरकोंडा की फिल्म का काम, डायरेक्टर ने दिखाई मूवी सेट की पहली झलक

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 27, 2025, 12:57 PM IST

Vijay Deverakonda VD14 Update: साउथ के जाने-माने स्टार विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म VD14 को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फिल्म के डायरेक्टर राहुल सांकृत्यायन ने विजय देवरकोंडा मूवी के सेट की पहली झलक फैंस को दिखाई है। जिसके बाद से ये फिल्म फिर से चर्चा में आ गई है।

Vijay Deverakonda VD14 Update: साउथ के जाने-माने एक्टर विजय देवरकोंडा को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं। अभी हाल ही में विजय देवरकोंडा का नाम एक फिल्म से जुड़ा था। विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म VD14 को लेकर एक के बाद एक अपडेट भी सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर राहुल सांकृत्यायन ने मूवी एक अपडेट दिया है। साथ ही साथ उन्होंने फिल्म के सेट की पहली झलक भी फैंस के साथ साझा की। तो चलिए जानते हैं फिल्म VD14 को लेकर क्या अपडेट आया है।

vijay devarakonda Movie

सामने आई सेट की पहली तस्वीर

विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म VD14 को लेकर डायरेक्टर राहुल सांकृत्यायन ने अभी हाल में एक बड़े अपडेट दिया। डायरेक्टर राहुल सांकृत्यायन ने गणतंत्र दिवस के मौके पर फिल्म के सेट की पहली झलक दिखाई। इन तस्वीरों में राहुल सांकृत्यायन अपनी टीम के साथ पूजा करते नजर आए। इन फोटोज को शेयर करते हुए राहुल सांकृत्यायन ने कैप्शन में फिल्म को लेकर लिखा कि ये औपनिवेशिक इतिहास पर पावरफुल मूवी होने वाली है। फिल्म के सेट की पहली झलक देख लोग इसको लेकर खूब चर्चा कर रहे हैं। अब देखना होगा मेकर्स कब तक फिल्म के नाम और रिलीज डेट से पर्दा उठाते हैं।

End of Feed