रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के फंक्शन का वीडियो हुआ लीक, लोग बोले- 'काफी अच्छा इंतजाम है...'

Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna Wedding: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा कल यानी 26 फरवरी को उदयपुर में शादी करने वाले हैं। इस बीच रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के फंक्शन की इनसाइड फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna Wedding: पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पर सभी की नजरें टिकी हुई है। साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा कल यानी 26 फरवरी को उदयपुर में शादी करने वाले हैं। इस पल का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कुछ देर पहले ही पंडितों का एक ग्रुप उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ। इस दौरान का एक वीडियो इंटरनेट पर छा गया है। इस बीच रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के फंक्शन की इनसाइड फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

rashmika mandanna vijay sangeet

pic credit- instagram

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की अनदेखी फोटोज

पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी अब बस एक दिन दूर है। दोनों 26 फरवरी को उदयपुर में अपने प्रियजनों की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे। मंगलवार शाम को उनका संगीत समारोह हुआ, जिसकी तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन लीक हो गए हैं। फैंस इन रोमांटिक तस्वीरों को देखकर खुशी से झूम उठे हैं। लीक हुई तस्वीरों में कपल के कई अनदेखे रोमांटिक फोटोज हैं। वेन्यू को चमकदार लाइट्स और ताजा फूलों से सजाया गया था। एक फैन ने लिखा, कितनी खूबसूरत तस्वीरें है।' एक वीडियो में विजय की मां माधवी कहती हैं, 'हैलो फ्रेंड्स। मैं इस खास सरप्राइज परफॉर्मेंस को अपने प्यारे बेटे विजय और रुशी को समर्पित करती हूं। हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं।'

End of Feed