साउथ मूवीज

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding: विजय-रश्मिका की हल्दी सेरेमनी की पहली फोटो ने इंटरनेट पर बढ़ाई हलचल, देखें तस्वीरें

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding: कल यानी 26 फरवरी को रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा उदयपुर में शादी करने वाले हैं। विजय और रश्मिका की शादी के फंक्शन शुरू हो गए है। इस बीच विजय और रश्मिका का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट की दुनिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

pic credit- instagram

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding: बॉलीवुड और साउथ की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे है। अब दोनों अपने प्यार को शादी का नाम देने वाले हैं। कल यानी 26 फरवरी को रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा उदयपुर में शादी करने वाले हैं। विजय और रश्मिका की शादी के फंक्शन शुरू हो गए है। इस बीच विजय और रश्मिका का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट की दुनिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हल्दी

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने बुधवार को अपनी हल्दी की रस्म की खूबसूरत झलकियां इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। कल यानी गुरुवार को दोनों उदयपुर में शादी रचाने वाले हैं। रश्मिका ने पीले रंग से सजे सेटअप की तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें पीली चादरों से ढकी कुर्सियां और टेबल दिख रहे हैं। एक फोटो में दो पिल्लों का क्यूट पोस्टर है, जो उनके पेट्स ऑरा और स्टॉर्म को दर्शाता है। विजय ने आउटडोर सर्कुलर स्पेस की तस्वीर शेयर की, जिसमें बीच में दूल्हा-दुल्हन के लिए दो छोटी लकड़ी की स्टूल्स रखी हैं। दोनों ने शादी को बहुत प्राइवेट रखा है सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। मंगलवार को उन्होंने 'विरोश प्रीमियर लीग' नाम का फ्रेंडली क्रिकेट मैच खेला, जिसकी तस्वीरें शेयर कीं। रश्मिका ने प्री-वेडिंग फूड और विजय ने पूल वॉलीबॉल की झलकियां भी दिखाईं।

vijayrashmika

vijayrashmika

पीएम मोदी ने दी बधाई

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा फिल्म 'गीता गोविंदम' और 'डियर कमरेड' में साथ काम करने के बाद 7 साल से रिलेशन में हैं। पीएम मोदी ने भी दोनों को शादी की बधाइयां दे दी है। उन्होंने एक पत्र में लिखा, 'मुझे 26 फरवरी को होने वाली विजय और रश्मिका की शादी का निमंत्रण पाकर बेहद प्रसन्नता हुई। इस आनंदमय और शुभ अवसर पर देवरकोंडा और मंदाना परिवार, दोनों को दिल से बधाई। यह शादी विजय और रश्मिका के जीवन की एक नई और सुंदर शुरुआत है। सात फेरे लेने का अर्थ जीवन भर के लिए दोस्त बन जाना होता है।' पीएम ने आगे लिखा, 'विजय और रश्मिका दोनों ही अपनी फिल्मों की स्क्रिप्ट और कहानियों के लिए नए नहीं हैं, वह पर्दे पर जादू चलाना जानते हैं। लेकिन, उनकी असल जिंदगी का यह नया अध्याय, जो प्यार और भरोसे से भरा है, निश्चित रूप से सिल्वर स्क्रीन पर उनके द्वारा बनाए गए जादू से भी कहीं ज्यादा चमकेगा। आने वाले दिन, महीने और साल उनके साझा सपनों और उनके पूरे होने से भरे रहें। दोनों एक-दूसरे की जिम्मेदारियों को समझें, कमियों को अपनाएं, खूबियों से सीखें और जीवन की यात्रा सच्चे साझेदार की तरह पूरी करें।'

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article