6 सालों बाद पीरियड ड्रामा बेस्ड मूव में दिखेगी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी, Rahul Sankrityan ने किया कमाल

Vijay Deverakonda's Next With Rashmika Mandanna: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद ही खुशी की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को लगभग 6 सालों के बाद एक पीरियड ड्रामा बेस्ड मूवी में देखा जाएगा। इस मूवी का निर्देशन राहुल सांकृत्यायन करने जा रहे हैं।

Vijay Deverakonda's Next With Rashmika Mandanna: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता विजय देवरकोंडा बीते कई दिनों से अपकमिंग फिल्म 'किंगडम' की शूटिंग में व्यस्त हैं। दूसरी ओर रश्मिका मंदाना को कुछ दिनों पहले रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की जोड़ी पहले ही कई फिल्मों में ऑनस्क्रीन धमाल मचा चुकी है। लगभग 6 सालों के बाद विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना एक पीरियड ड्रामा प्रजेक्ट में नजर आएंगे।

Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna

ऑनस्क्रीन धमाल मचाएगी विजय-रश्मिका की जोड़ी

इंडिया ग्लिट्ज की रिपोर्ट के मुताबिक रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की पीरियड ड्रामा प्रोजेक्ट को राहुल सांकृत्यायन डायरेक्ट करते दिखाई देंगे। मेकर्स ने फिल्म को अभी 'VD14' टाइटल दिया हुआ है। रश्मिका मंदाना को इस मूवी की स्क्रिप्ट बेहद पसंद आई है और उन्होंने फिल्म करने के लिए एकदम हां कर दी है। फैन्स भी लंबे समय से विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को ऑनस्क्रीन देखने के लिए फैन्स बेताब थे।

End of Feed