साउथ मूवीज

AA22 x A6: एटली की 800 करोड़ी मूवी में वॉरियर बनेंगे अल्लू अर्जुन, पैरेलल यूनिवर्स में जाकर लड़ेंगे युद्ध!!

Allu to play Warrior in Atlee Movie: शाहरुख खान के साथ जवान जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी देने के बाद एटली (Atlee) ने अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के साथ साई-फाई मूवी बनाने का ऐलान किया है। इस फिल्म से सामने आई ताजा खबर की मानें तो अल्लू अर्जुन एक वॉरियर का किरदार प्ले करते दिखेंगे।

Image

AA22 x A6

Allu to play Warrior in Atlee Movie: पुष्पा 2 की बम्पर सफलता के बाद हर किसी को इस बात का इंतजार था कि अल्लू अर्जुन किस डायरेक्टर के साथ हाथ मिलाएंगे। अल्लू अर्जुन ने बहुत सोच-विचार के बाद डायरेक्टर एटली के साथ हाथ मिलाया है। खबरें हैं कि एटली 800 करोड़ के बजट में अल्लू अर्जुन के साथ एक साई-फाई मूवी बनाएंगे। इस फिल्म का स्तर किसी हॉलीवुड मूवी जैसा होगा। एटली ने अपनी साई-फाई मूवी के लिए अल्लू अर्जुन के साथ लुक्स ट्रायल भी शुरू कर दिए हैं।

एटली और अल्लू अर्जुन की मूवी से सामने आई ताजा रिपोर्ट की मानें तो एक्टर इस साई-फाई मूवी में वॉरियर के रूप में दिखाई देंगे, जो पैरेलल यूनिवर्स में जाकर योद्धा की तरह लड़ाई लड़ेंगे। फिल्मफेयर ने अपनी ताजा रिपोर्ट में जानकारी दी है, 'एटली अपनी अपकमिंग साई-फाई मूवी में अल्लू अर्जुन को वॉरियर के रूप में पेश करेंगे, जो अल्टरनेट रिएलिटी में जाकर युद्ध करेगा। फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा भी कई सारे किरदार दिखाई देंगे, जो यूनिवर्स की अलग-अलग टाइमलाइन्स में नजर आएंगे।'

कुछ दिनों पहले अल्लू अर्जुन और एटली की मूवी से जुड़ी एक खबर सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि अल्लू अर्जुन डबल रोल में नजर आएंगे। एटली इन दोनों किरदारों को अलग-अलग लुक देंगे, जिसके लिए वो लुक और कॉस्ट्यूम ट्रायल कर रहे हैं। अल्लू और एटली की कुछ पिक्स भी सामने आई थीं, जिन्हें देखकर फैंस को लगा था कि मेकर्स लगातार इस मूवी की तैयारियों में जुटे हुए हैं। भले ही मेकर्स इन खबरों पर चुप्पी न तोड़ें लेकिन इतना तो पक्का है कि अल्लू अर्जुन और एटली की मूवी हटकर होने वाली है, जिस तरह का सिनेमा अब तक भारतीय फिल्मकारों ने प्रोड्यूस नहीं किया है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article