"पकिस्तानियों को ढंग से पढ़ने-लिखने की जरूरत" पहलगाम आतंकी हमले पर बोले विजय देवरकोंडा, मासूमों की जान पर फूटा गुस्सा

Vijay Devrakonda angry on Pahalgam Terror Attack: साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा ने हाल ही में एक ईवेंट के दौरान पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। यही नहीं उन्होंने पाकिस्तान के लोगों को निशाना साधते हुए उनकी शिक्षा पर सवाल खड़े किए हैं। विजय का ये बयान अब जमकर वायरल हो रहा है।

Vijay Devrakonda angry on Pahalgam Terror Attack: साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा ( Vijay Devrakonda) ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। आतंकवादियों पर गुस्सा जाहीर करते हुए उन्होंने पाकिस्तान का भी जिक्र किया। यही नहीं विजय ने लोगों से अपील की कि कश्मीर हमारा है हमें इसमें कंफ्यूस होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। विजय की ये स्पीच जमकर वायरल हो रही है। अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले एक्टर ने ऐसा क्या बोल दिया आइए आपको बताते हैं।

Vijay Devrakonda angry on Pahalgam Terror Attack

विजय देवरकोंडा( Vijay Devrakonda) हाल ही में एक ईवेंट के दौरान पहलगाम आतंकी हमले पर बात करते नजर आए। विजय ने हमले में मारे गए मासूमों की मौत पर दुख जताया। इसी के साथ उन्होंने पाकिस्तान के लोगों पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान के लोगों को अच्छी शिक्षा की जरूरत है ताकि वह सही गलत समझ सके। और कोई भी आतंकवादी उनका ब्रेन वॉश न कर सके।

End of Feed