साउथ मूवीज

धनुष की फिल्म इडली कढ़ाई की शूटिंग हुई पूरी, कुछ दिनों पहले सेट पर लगी थी आग

धनुष (Dhanush) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म इडली कढ़ाई को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म की शूटिंग हाल ही में खत्म हो गई है, जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हाल ही में इस फिल्म के शूटिंग सेट पर आग लग गई थी, जिसकी तस्वीरें वायरल हुई थी।

Idli Kadhai

Idli Kadhai

धनुष (Dhanush) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म इडली कढ़ाई को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा धनुष हिंदी फिल्म तेरे इश्क में की शूटिंग कर रहे हैं, इसके अलावा एक्टर के पास शेखर कम्मुला की कुबेरा और खुद निर्देशित फिल्म इडली कढ़ाई भी लाइन में है। हाल ही में इडली कढ़ाई की शूटिंग पूरी हुई है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

वायरल फोटो में नजर आ रहा है कि एक्टर ने भूरे रंग की टीशर्ट और सफेद पैंट कैरी की है। एक्टर निर्माता आकाश भास्करन के बगल में मुस्कुराते हुए खड़े नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले इडली कड़ाई की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। पहले फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब फिल्म 1 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इडली कढ़ाई की पहले बॉक्स ऑफिस पर अजित कुमार की फिल्म गुड बैड अग्ली से टक्कर होने वाली थी, लेकिन निर्माताओं ने रिलीज की तारिख को आगे बढ़ा दिया है।

सेट पर लग गई थी भीषण आग

हाल ही में तमिलनाडु के थेनी जिले के अनुपापट्टी गांव में इडली कढ़ाई के सेट पर आग लग गई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। सेट पर नजर आ रहा था कि एक संकरी गली थी जिसके दोनों ओर दुकानें थीं, लेकिन सेट जलकर राख हो गया था। आग का सटीक कारण पता नहीं चल पाया था, लेकिन इस हादसे से कोई हताहत नहीं हुआ था।

ये सितारे बनेंगे फिल्म का हिस्सा

इडली कड़ाई में निथ्या मेनन, अरुण विजय, शालिनी पांडे, प्रकाश राज, सत्यराज, पार्थिबन नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्माण धनुष के अपने प्रोडक्शन हाउस वंडरबार फिल्म्स के तहत किया गया है।

पूनम शुक्ला
पूनम शुक्ला author

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n... और देखें

End of Article