साउथ मूवीज

Suriya46: सूर्या ने नई फिल्म के लिए इस डायेरक्टर संग मिलाया हाथ, मई से शुरू होगी शूटिंग

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 27, 2025, 07:54 AM IST

Suriya Upcoming New Movie: साउथ स्टार सूर्या (Suriya) का अभी हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सूर्या अपनी अपकमिंग फिल्म का ऐलान करते नजर आ रहे हैं। सूर्या ने इस ऐलान के साथ-साथ फिल्म की शूटिंग को लेकर भी अपडेट दिया।

Image

suriya 46

Suriya New Movie: साउथ के जाने-माने स्टार सूर्या (Suriya) अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सूर्या लास्ट फिल्म कंगुवा (Kanguva) में नजर आए थे। एक्टर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल नहीं दिखा पाई जिसकी उम्मीद की जा रही थी। इसके बाद से सूर्या के फैंस एक्टर की अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इन सब के बीच सूर्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल रहो रहा है। इस वीडियो में सूर्या अपनी नई फिल्म का ऐलान करते नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं सूर्या की नई फिल्म के बारे में क्या-क्या अपडेट सामने आए है।

सूर्या ने किया नई फिल्म का ऐलान

एक्टर सूर्या इन दिनों अपनए एक वीडियो को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सूर्या का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सूर्या अपनी अपकमिंग फिल्म का ऐलान करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सूर्या ने कहा कि 'मुझे आज ये ऐलान करना है। मेरी जर्नी की शुरुआत अल्लू अरविंद (Allu Aravind) सर के आशीर्वाद से हुई थी। अब हम सितारा एंटरटेनमेंट्स और मेरे भाई वेंकी के साथ जुड़ रहे हैं। ये मेरी अगली फिल्म होगी। आप सब लंबे समय से पूछ रहे थे, तो बता दूं कि मेरा अगला तमिल प्रोजेक्ट वेंकी के साथ है।हम मई से शूटिंग शुरू करेंगे।' सूर्या ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर फैंस को सरप्राइज दे दिया है। अभी इस फिल्म को सूर्या46 (Suriya46) कहा जा रहा है।

सूर्या को है दमदार वापसी का इंतजार

एक्टर सूर्या इस फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर दमदार वापसी की तैयारी कर रहे हैं। सूर्या के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों रेट्रो में व्यस्त हैं, जो जल्द रिलीज होने वाली है। इसके अलावा, वो करथी (Karthi) के साथ खैदी (Khaidi) की री-रिलीज के प्रमोशन में भी जुटे हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article