Vettaiyan Trailer OUT: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयान का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस ट्रेलर में बिग बी के साथ-साथ रजनीकांत भी टशन में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में रजनीकांत और अमिताभ बच्चन 33 साल बाद साथ नजर आने वाले हैं। बता दें रजनीकांत इस फिल्म में एक ईमानदार आईपीएस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। इस 2 मिनट 39 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत एक मर्डर सीन से होती है।
Rajinikanth
इस ट्रेलर में रजनीकांत एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप नजर आने वाले हैं। इस ट्रेलर को देखते हुए फैंस का कहना है कि ये फिल्म सुपरहिट साबित होगी। रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयान 10 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों पर रिलीज होगी। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंजतार कर रहे हैं। कुछ समय पहले इस फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी थी कि इस फिल्म का ट्रेलर 1 घंटे बाद रिलीज किया जाएगा। बता दें 'वेट्टैयन' का ट्रेलर तमिल, तेलुगू, हिंदी और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज हुआ है। इस ट्रेलर में रजनीकांत के साथ बिग बी और फहाद फासिल की भी एक्टिंग जबरदस्त लग रही है।
ट्रेलर में क्या दिखाया गया है
ट्रेलर में दिखाया जा रहा है कि एक हत्या के बाद सभी लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस मामले में ज्यादा मदद नहीं कर रही है। फिर इस मामले में रजनीकांत की एंट्री होती है और फिर वह अपराधी का पता लगाने के लिए वादा करते हैं। रजनीकांत इस फिल्म में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट का रोल निभा रहे हैं। रजनीकांत अमिताभ बच्चन के खिलाफ जाते हैं और अपना काम करते हैं। ट्रेलर में रजनीकांत एक वफादार पुलिसवाले की भूमिका निभा रहे हैं। फैंस एक्टर के रोल को बहुत पसंद कर रहे हैं।
