पवन कल्याण फेमस एक्टर के साथ-साथ आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री भी हैं। पवन कल्याण की काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग है। हाल ही में एक्टर की सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वो अपनी दोनों बेटियों के साथ नजर आ रहे हैं। फैंस इस फोटो को बहुत पसंद कर रहे हैं। इस फोटो में पवन कल्याण की दोनों पत्नियों के बच्चे है।
बता दें पवन कल्याण ने 11 दिवसीय तपस्या के तहत पदयात्रा शुरू की थी। जिसके बाद आज यानी 2 अक्टूबर बुधवार को उनकी दोनों बेटियां पोलेना अंजनी कोनिडेला और आद्या अपने पिता के साथ आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर आईं थी, जिसकी तस्वीरे अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। एक वीडियो में नजर आ रहा है कि पोलेना अंजनी कोनिडेला तिरुमाला श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन के लिए एक घोषणापत्र पर सिग्नेचर करती हुई नजर आ रही है।
इन फिल्मों में नजर आएंगे एक्टर
पवन कल्याण जल्द ही फिल्म 'वे कॉल हिम ओजी' में नजर आने वाले हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। पवन कल्याण की ये फिल्म एक एक्शन फिल्म है। इस फिल्म के अलावा पवन कल्याण 'हरि हर वीरा मल्लू' और 'उस्ताद भगत सिंह' में भी नजर आने वाले हैं। बता दें अब एक्टर राजनिति में ज्यादा एक्टिव हो गए हैं। पवन अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी चर्चा में बने रहते है। बता दें एक्टर ने तीन शादी की थी। एक्टर की पहली पत्नी का नाम नंदिनी था। नंदिनी के साथ एक्टर की शादी ज्यादा समय तक चल नहीं पाई तलाक से पहले ही एक्टर रेनू देसाई के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे और दूसरी शादी के पहले ही एक्टर एक पिता बन गए थे। पहली पत्नी से तलाक के बाद एक्टर ने दूसरी शादी की थी, लेकिन दूसरी शादी भी सफल नहीं रही और एक्टर ने तीसरी शादी की। अब तीसरी पत्नी के साथ एक्टर खुशी-खुशी अपना जीवन बिता रहे हैं।
