साउथ मूवीज

सामंथा-नागा चैतन्य के तलाक के पीछे था KTR का हाथ? कांग्रेस नेता ने किया बड़ा खुलासा

सामंथा और नागा चैतन्य इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में तेलंगाना कांग्रेस नेता कोंडा सुरेखा ने सामंथा और नागा चैतन्य को लेकर बड़ा खुलासा किया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है कि जिसमें कोंडा सुरेखा बोल रही है कि केटीआर का हाथ कई कपल को अलग करवाने के पीछे था। उसमें सामंथा और नागा चैतन्य शामिल है।

Image

Congress leader

सामंथा और नागा चैतन्य इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में तेलंगाना कांग्रेस नेता कोंडा सुरेखा ने सामंथा और नागा चैतन्य को लेकर बड़ा खुलासा किया है। बता दें कोंडा सुरेखा ने पूर्व मंत्री और बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव उर्फ केटीआर पर कई बड़े आरोप लगाए हैं। सुरेखा ने बताया कि सामंथा और नागा चैतन्य के तलाक के पीछे केटीआर का हाथ था।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है कि जिसमें कोंडा सुरेखा बोल रही है कि केटीआर का हाथ कई कपल को अलग करवाने के पीछे था। उसमें सामंथा और नागा चैतन्य शामिल है। उनका कहना है कि केटीआर ने कई लोगों को फिल्म जगत छोड़ने के लिए मजबूर किया है। सुरेखा ने केटीआर पर ड्रग्स लेने के भी आरोप लगाए है।

नागार्जुन ने पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात

इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब एक्टर नागार्जुन ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। एक्टर ने तेलंगाना की मंत्री कोंडा सुरेखा को मुंहतोड जवाब दिया है। नागार्जुन ने कहा कि मैं कोंडा सुरेखा की बातों की निंदा करता हूं। एक्टर ने कहा कि दूसरों की पर्सनल लाइफ का सम्मान करें साथ ही आलोचना करने के लिए फिल्मी सितारों के जीवन का इस्तेमाल ना करें। हमारे परिवार के खिलाफ आपकी टिप्पणियां और आरोप पूरी तरह से गलत है। नागार्जुन ने कोंडा सुरेखा से अनुरोध किए हैं कि अपनी बातों को तुरंत वापस लें।

कब हुआ था नागा चैतन्य और सामंथा का तलाक

नागा चैतन्य और सामंथा ने साल 2017 में शादी की थी। बता दें ये शादी ज्यादा दिनों तक चली नहीं और 2021 में कपल का तलाक हो गया। 08 अगस्त को नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला संग सागाई की है। बता दें कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article