साउथ मूवीज

Vettaiyan Trailer OUT: रजनीकांत की 'वेट्टैयन' का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, मर्डर मिस्ट्री सुलझाएंगे 'थलाइवा'

Vettaiyan Trailer OUT: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयान का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में बिग बी के साथ-साथ रजनीकांत भी टशन में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में रजनीकांत और अमिताभ बच्चन 33 साल बाद साथ नजर आने वाले हैं। इस ट्रेलर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

Image

Rajinikanth

Vettaiyan Trailer OUT: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयान का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस ट्रेलर में बिग बी के साथ-साथ रजनीकांत भी टशन में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में रजनीकांत और अमिताभ बच्चन 33 साल बाद साथ नजर आने वाले हैं। बता दें रजनीकांत इस फिल्म में एक ईमानदार आईपीएस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। इस 2 मिनट 39 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत एक मर्डर सीन से होती है।

इस ट्रेलर में रजनीकांत एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप नजर आने वाले हैं। इस ट्रेलर को देखते हुए फैंस का कहना है कि ये फिल्म सुपरहिट साबित होगी। रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयान 10 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों पर रिलीज होगी। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंजतार कर रहे हैं। कुछ समय पहले इस फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी थी कि इस फिल्म का ट्रेलर 1 घंटे बाद रिलीज किया जाएगा। बता दें 'वेट्टैयन' का ट्रेलर तमिल, तेलुगू, हिंदी और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज हुआ है। इस ट्रेलर में रजनीकांत के साथ बिग बी और फहाद फासिल की भी एक्टिंग जबरदस्त लग रही है।

ट्रेलर में क्या दिखाया गया है

ट्रेलर में दिखाया जा रहा है कि एक हत्या के बाद सभी लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस मामले में ज्यादा मदद नहीं कर रही है। फिर इस मामले में रजनीकांत की एंट्री होती है और फिर वह अपराधी का पता लगाने के लिए वादा करते हैं। रजनीकांत इस फिल्म में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट का रोल निभा रहे हैं। रजनीकांत अमिताभ बच्चन के खिलाफ जाते हैं और अपना काम करते हैं। ट्रेलर में रजनीकांत एक वफादार पुलिसवाले की भूमिका निभा रहे हैं। फैंस एक्टर के रोल को बहुत पसंद कर रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article