VD14 First Look: महाअवतार का रूप धारण कर साधना में लीन दिखें विजय देवरकोंडा, फिल्म के पहले लुक ने बढ़ाई बेताबी

VD14 First Look: विजय देवरकोंडा जल्द ही वीडी14 लेकर आ रहे हैं। आज उनके जन्मदिन पर फिल्म का पहला लुक सामने आया है। जोकि देखने में खतरनाक लग रहा है। ये पहला पोस्टर ही फिल्म से जुड़ी कई कहानी बयां कर रहा है। आइए विजय के इस लुक पर एक नजर डालते हैं।

VD14 First Look: साउथ स्टार विजय देवरकोंडा( Vijay Deverakonda) आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर वीडी14 के मेकर्स ने फैंस को तोहफा दिया है। उनकी अपकमिंग मूवी का लुक शेयर करते हुए फैंस को बर्थडे गिफ्ट दिया है। वीडी14 से विजय देवरकोंडा का फर्स्ट लुक सामने आया है। पोस्टर काफी मजेदार है। जिसे देखकर फिल्म के लिए फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है। पोस्टर में विजय देवरकोंडा अलग ही रूप में नजर आ रहे हैं। हालांकि उनका चेहरा पोस्टर में नहीं दिखाया गया है। आइए इस पोस्टर पर एक नजर डालते हैं।

VD14 First Look

फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए मिथ्री मूवी मेकर्स ने लिखा "देवताओं ने उसे शक्ति दी, युद्ध ने उसे एक उद्देश्य दिया"vd14( VD14) की टीम अभिनेता विजय देवरकोंडा( Vijay Devrakonda) को जन्मदिन की बधाई दे रहा है। इसी के साथ फिल्म का पोस्टर है जिसमें विजय पीठ फेरे हुए हैं और ध्यान की स्तिथि में बैठे हैं। विजय एक साधु की तरह ध्यान लगा रहे हैं और उनके सामने बड़े से मंदिर की रोशनी आ रही है। प्राचीन खंबे लगे हुए हैं और देखने में यह किसी महल जैसा लग रहा है।

End of Feed