साउथ मूवीज

भारत-पाक युद्ध के बीच कमल हासन ने टाला Thug Life का ऑडियो लॉन्च, बोले 'देश सबसे पहले...'

Thug Life Audio Launch Postpone: भारत और पाकिस्तान में इस वक्त जंग जारी है। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सरकार एक्शन में है और लगातार पाकिस्तान को जवाब दे रही है। भारत के लोग सरकार के साथ खड़े हुए हैं और उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री भी लगातार सरकार के साथ दिखाई दे रही है। कलाकार कमल हासन ने भारत-पाक युद्ध के सपोर्ट में ठग लाइफ का ऑडियो लॉन्च इवेंट कैंसिल कर दिया है।

Image

Thug Life Audio Launch

Thug Life Audio Launch Postpone: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध के बीच भारतीय जनता लगातार भारतीय सरकार के साथ खड़ी नजर आ रही है। आम नागरिक हो या फिर बडे़-बड़े बिजनेसमैन सभी भारतीय सरकार को सपोर्ट दे रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री भी इस मामले में किसी से कम नहीं है। साउथ कलाकार कमल हासन अपनी अपकमिंग फिल्म ठग लाइफ का ऑडियो लॉन्च करने वाले थे, जिसे उन्होंने टालने का फैसला लिया है। कमल हासन ने भारत सरकार के सपोर्ट में ये कदम उठाया है और कहा है कि देश सर्वोपरि है।

कमल हासन द्वारा जारी किए गए स्टेटमेंट में कहा गया है, 'आर्ट इंतजार कर सकती है लेकिन भारत देश सबसे पहले आता है। देश के बॉर्डर पर जो हालात हैं और देश में सुरक्षा को लेकर जिस तरह के बंदोबस्त किए जा रहे हैं, उसे देखते हुए हम लोगों ने ये फैसला लिया है कि हम अपनी फिल्म ठग लाइफ का ऑडियो लॉन्च पोस्टपोन कर रहे हैं, जो 16 मई के दिन होने वाला था।'

कमल हासन ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा है, 'भारत माता की रक्षा के लिए जैसे हमारे देश के सैनिक बॉर्डर पर जान हथेली पर लिए खड़े हैं, उसे देखते हुए मुझे लगता है कि हम सभी को उनके साथ खड़े रहना चाहिए न कि किसी भी प्रकार का जश्न मनाना चाहिए। हम ऑडियो लॉन्च के लिए नई तारीख जल्द ही बताएंगे लेकिन इस वक्त हम अपने देश के बहादुरों के साथ खड़े हैं। एक सच्चे नागरिक की तरह हम अपने देश के साथ हैं और हर स्थित में उसके साथ ही खड़े रहेंगे।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article