साउथ मूवीज

रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा के बर्थडे पर शेयर की क्यूट फोटो, एक्टर को लिखा 'विज्जू'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 10, 2025, 09:01 AM IST

Rashmika Mandanna Post on Vijay Deverakonda Birthday: साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) के 36वें जन्मदिन पर एक प्यारा सा बर्थडे मैसेज शेयर किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। तो चलिए जानते हैं रश्मिका मंदाना ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा है।

Image

Rashmika Mandanna Post on Vijay Deverakonda Birthday (1)

Rashmika Mandanna Post on Vijay Deverakonda Birthday: साउथ और बॉलीवुड की फिल्मों में अपनी एक्टिंग से धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। रश्मिका मंदाना का नाम काफी लंबे समय से साउथ के जाने-माने स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) से जोड़ा जाता रहा है। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा से जुड़ी कई सोशल मीडिया पर कई फोटोज भी वायरल हो चुकी हैं। इसी बीच विजय देवरकोंडा के जन्मदिन पर रश्मिका मंदाना ने कुछ ऐसा कर दिया जिसकी वजह से रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के अफेयर की खबर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है।

रश्मिका मंदाना ने लुटाया विजय देवरकोंडा पर प्यार

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने शुक्रवार यानी 9 मई को विजय देवरकोंडा के बर्थडे पर इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी एक कूल सी फोटो शेयर की। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा, 'मैं फिर से सुपर लेट हो गई, लेकिन बहुत बहुत हैप्पी बर्थडे विज्जू। मैं दुआ करती हूं कि तुम्हारा हर दिन ढेर सारी खुशियों, प्यार, हेल्थ, वेल्थ, पीस और बाकी सब अच्छी चीजों से भरा हो।' रश्मिका मंदाना का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस द्वारा विजय देवरकोंडा को 'विज्जू' लिखा जाना लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।

Rashmika Mandanna Post on Vijay Deverakonda Birthday

Rashmika Mandanna Post on Vijay Deverakonda Birthday

इन फिल्मों में रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा ने साथ किया काम

रश्मिका और विजय की जोड़ी ने स्क्रीन पर दो फिल्मों में साथ काम किया है। पहली फिल्म गीता गोविंदम (Geetha Govindam) थी, जो साल 2018 में रिलीज हुई। दूसरी फिल्म डियर कॉमरेड (Dear Comrade) जिसने साल 2019 में बड़े पर्दे पर दस्तक दी। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी सुर्खियों में हैं। विजय देवरकोंडा अपकमिंग फिल्मों किंगडम (Kingdom), वीडी 14 (VD14) और एसवीसी 59 (SVC59) से बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगे तो वहीं रश्मिका मंदाना 'कुबेरा' (Kuberaa), 'द गर्लफ्रेंड' (The Girlfriend), 'पुष्पा 3' (Pushpa 3) और 'रेनबो' (Rainbow) जैसी फिल्मों में बिजी हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article