उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) इन दिनों अपनी फिल्म डाकू महाराज को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फैंस ने इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया था, जिस कारण इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कलेक्शन किया है। हाल ही में ओटीटी वर्जन रिलीज का एक पोस्टर सामने आया था, जिसमें उर्वशी रौतेला नजर नहीं आई थी। इस पोस्टर को देखन के बाद फैंस ने सवाल किया था कि पोस्टर से लीड एक्ट्रेस क्यों गयाब है। अब ऐसी रिपोर्ट सामने आई है कि ओटीटी वर्जन से उर्वशी रौतेला के सीन्स को हटा दिया गया है।
Urvashi Rautela
हाल ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने ‘डाकू महाराज’ की ओटीटी रिलीज डेट अनाउंस की थी। ये फिल्म कल यानी 21 फरवरी को ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। रिलीज पोस्टर में उर्वशी रौतेला नजर नहीं आई थी। वहीं अब कहा जा रहा है कि नेटफ्लिक्स ने कथित तौर पर साउथ फिल्म ‘डाकू महाराज’ से उर्वशी रौतेला के सारे सीन्स हटा दिए हैं। इस खबर ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है और फैंस को चिंता हो रही है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ है। इस खबर को सुनने के बाद एक यूजर ने कहा-"उर्वशी रौतेला को केवल प्रमोशन के लिए यूज किया गया।" दूसरे ने कहा-इतना शो ऑफ की बाहर हो गई"
नेटफ्लिक्स ने हटाए सारे सीन्स
ऐसा कहा जा रहा है कि नेटफ्लिक्स ने फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने से पहले पूरा एडिट किया है और उसमें से उर्वशी रौतेला के सारे सीन्स को हटा दिया गया है। नेटफ्लिक्स के इस फैसले की वजह से उर्वशी रौतेला के फैंस काफी नाराज हैं। अभी तक इसके पीछे की वजह सामने नहीं आई है।
ये सितारे हैं फिल्म का हिस्सा
‘डाकू महाराज’ 21 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण, उर्वशी रौतेला के अलावा बॉबी देओल, प्रज्ञा जयसवाल, श्रद्धा श्रीनाथ, ऋषि, चंदिनी चौधरी, प्रदीप रावत, सचिन खेडेकर, शाइन टॉम चाको, विश्ववंत दुद्दुमपुडी, आडुकलम नरेन और रवि किशन भी शामिल है।
