K.G.F: चैप्टर 1, K.G.F: चैप्टर 2 और सलार पार्ट 1: सीजफायर जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाले प्रशांत नील ने अब RRR स्टार जूनियर NTR के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। हाल ही में शूटिंग सेट से तस्वीरें सामने आई है। इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में हो रही है। हाल ही में सामने आई फोटो में दिख रहा है कि एक तरफ 2000 से ज्यादा लोग जलती हुई कार के सामने खड़े हैं। वहीं एक तरफ प्रशांत नील नजर आ रहे हैं।
डायरेक्टर प्रशांत नील जूनियर एनटीआर के साथ मिलकर नया धमाका करने वाले हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म जो फिलहाल NTRNeel के नाम से जानी जा रही है, काफी समय पहले अनाउंस हुई थी और तभी से फैन्स इसे लेकर जबरदस्त एक्साइटेड हैं। फिल्म NTRNeel की शूटिंग शुरू होते ही मेकर्स ने सोशल मीडिया पर सेट से एक जबरदस्त तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा - "अब बनेगा इतिहास, भारतीय सिनेमा की मिट्टी ने किया अपने शासक का स्वागत।" सभी की निगाहें इस फिल्म पर टिकी हैं। फैंस को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीद भी है क्योंकि इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की जोड़ी दिखाई देने वाली है। इस फिल्म को माइथ्री मूवी मेकर्स और NTR आर्ट्स जैसे बड़े प्रोडक्शन हाउस प्रोड्यूस कर रहे हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म
यह फिल्म 9 जनवरी, 2026 को तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। इसके जरिए मेकर्स अगले साल संक्रांति के मौके पर दर्शकों को एक शानदार तोहफा देने वाले हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।
