पुष्पा 2 एक्टर डाली धनंजय ने 16 फरवरी को मैसूर में अपनी गर्लफ्रेंड डॉ. धन्याता गौराकलार से शादी रचाई थी। इस शादी में केवल करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल थे। हाल ही में पुष्पा 2 एक्टर ने अपनी शादी की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों में शादी से लेकर हल्दी तक की फोटोज शामिल है।
डाली ने अपनी शादी में गोल्डन कलर की धोती और कुर्ता कैरी किया था। वहीं दुल्हन धन्याता ने रेड बॉर्डर वाली गोल्डन कांजीवरम साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही थीं। दोनों को तस्वीरों में मु्स्कुराते देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था। इसके साथ उन्होंने हैवी ज्वैलरी कैरी की थी। वहीं कपल ने इन फोटोज में सगाई की भी तस्वीरे शेयर की है। सगाई में कपल ने बेबी पिंक कुर्ता पायजामा और धन्याता ने बेबी पिंक का लहंगा कैरी किया था। कपल ने हल्दी की भी तस्वीरें शेयर की है, जिसमें कपल एक दूसरे को प्यार से हल्दी लगा रहे हैं।
रश्मिका मंदाना ने किया कमेंट
पुष्पा 2 की श्रीवल्ली उर्फ रश्मिका मंदाना ने भी कपल की तस्वीर में कमेंट किया है। एक्ट्रेस ने लिखा-"आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई।" दूसरे ने लिखा-"हार्दिक बधाई। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय एवं शांतिपूर्ण हो। तीसरे ने लिखा-"आप एक-दूजे के लिए बने हैं"
इस फिल्म में नजर आएंगे डाली
डाली 'पुष्पा' सीरीज के पहले और दूसरे पार्ट में नजर आए थे। उन्होंने फिल्म में जाली रेड्डी का किरदार निभाया था।
फिल्म में अल्लू अर्जुन ने लीड रोल प्ले किया था और रश्मिका मंदाना फीमेल लीड रोल प्ले करती नजर आई थीं। निर्देशक सुकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। इसमें ऐश्वर्या राजेश, शिव राजकुमार, विजय बाबू और योगेश भट्ट ने अन्य अहम किरदार निभाए थे, जिनकी काफी चर्चा रही।
