कर्नाटक में 'हरि हर वीरा मल्लू' के पोस्टर फाड़ने के विवाद पर उपेंद्र ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'भाषा का सम्मान...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 23, 2025, 11:18 AM IST

Upendra on Hari Hara Veera Mallu Controversy: साउथ के जाने-माने एक्टर पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की जुलाई में रिलीज हुई फिल्म हरि हर वीरा मल्लू (Hari Hara Veera Mallu) के पोस्टर फाड़ने को लेकर हुए विवाद पर कन्नड़ सुपरस्टार उपेंद्र (Upendra) ने चुप्पी तोड़ी है। एक्टर ने इस विवाद को लेकर कहा कि...

Upendra on Hari Hara Veera Mallu Controversy: साउथ के जाने-माने स्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की फिल्म हरि हर वीरा मल्लू (Hari Hara Veera Mallu) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 24 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुआ। पवन कल्याण की इस तेलुगु फिल्म के पोस्टर को भाषा विवाद की वजह से कर्नाटक में फाड़ा गया जिसको लेकर एक बार फिर से चर्चा शुरू हो गई है। इसकी वजह कन्नड़ सुपरस्टार उपेंद्र (Upendra) एक इंटरव्यू है, जिसमें वो इस भाषा विवाद को लेकर बोलते नजर आए। तो चलिए जानते हैं उपेंद्र ने अपने इंटरव्यू में क्या कहा है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

Upendra on Hari Hara Veera Mallu Controversy

Image Source: Reddit

भाषा विवाद पर उपेंद्र ने कही ये बात

एक्टर उपेंद्र एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह उपेंद्र का एक नया इंटरव्यू है, जिसमें वो भाषा विवाद पर बोलते हुए नजर आए। ABN को दिए इंटरव्यू के दौरान तेलुगु फिल्मों के पोस्टर पर कन्नड़ भाषा न होने की वजह से हो रहे विरोध पर जब उपेंद्र से सवाल पूछा गया तब एक्टर ने कहा कि 'इसमें क्या गलत है? कर्नाटक में फिल्म रिलीज हो रही है तो लोग उसे कन्नड़ में देखना चाहते हैं। जब आप फिल्म को सारी भाषाओं में डब कर रहे हो तो कन्नड़ में भी करो ना। पुष्पा की सिर्फ कन्नड़ वर्जन ने ही 10 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए थे। इंटरव्यूअर ने कहा कि विवाद तो डबिंग का नहीं, बल्कि ओरिजिनल भाषा की फिल्मों के पोस्टर पर भी कन्नड़ लिखवाने का है। तब उपेंद्र ने असहमति जताते हुए कहा, 'फिल्म रिलीज कर रहे हो तो वहां की भाषा का भी सम्मान करो। इसमें कुछ भी गलत नहीं है।' उपेंद्र का ये इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

End of Feed