साउथ मूवीज

Naga Chaitanya और Meenakshi Chaudhary की अपमिंग फिल्म को मिला धाकड़ नाम, पोस्टर देख एक्साइटेड हुए फैंस

Naga Chaitanya And Meenakshi Chaudhary Upcoming Film Title Reveals: साउथ के मशहूर एक्टर नागा चैतन्य का आज जन्मदिन है और उनके बर्थडे के खास मौके पर उनकी फिल्म का पोस्टर जारी हुआ है, जिसे देख फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है। फिल्म का टाइटल भी सामने आ चुका है।

Image

फोटो क्रेडिट- नागा चैतन्य इंस्टाग्राम

Naga Chaitanya And Meenakshi Chaudhary Upcoming Film Title Reveals: साउथ के मशहूर एक्टर नागा चैतन्य ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई मूवीज दी हैं, जिसने बड़े पर्दे पर तूफान मचाने का काम किया है। नागा चैतन्य का आज 39वां जन्मदिन भी है और इस खास मौके पर सितारों से लेकर फैंस तक से उन्हें जमकर बधाइयां मिल रही हैं। खास बात तो यह है कि एक्टर के बर्थडे पर फैंस को भी एक जबरदस्त सरप्राइज मिला है। दरअसल, नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) और मीनाक्षी चौधरी की अपकमिंग फिल्म के नाम से तो पर्दा उठा ही है, साथ ही इसका पोस्टर भी रिलीज हुआ है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

साउथ एक्टर नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) और मीनाक्षी चौधरी की अपकमिंग फिल्म का नाम 'वृषकर्मा' (Vrushakarma) पड़ा है। इस फिल्म का पोस्टर नागा चैतन्य ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसमें उनका तेवर देखने लायक रहा। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, "वृषकर्मा ये है NC24 के लिए।" 'वृषकर्मा' का पोस्टर देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म में नागा चैतन्य का एक्शन अवतार दिखाई देगा। नागा चैतन्य की इस पोस्ट को देख फैंस भी प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं। कुछ ही घंटे पहले साझा हुए पोस्टर पर अभी तक हजारों लाइक्स आ चुके हैं। वहीं फैंस कमेंट्स करते हुए भी नहीं थक रहे हैं।

नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) की अपकमिंग मूवी 'वृषकर्मा' (Vrushakarma) के पोस्टर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "सर, मुझे पूरा भरोसा है कि आपकी अपकमिंग फिल्म 'वृषकर्मा' पैन इंडिया स्तर पर खूब सफलता हासिल करेगी।" वहीं दूसरे सोशल मीडिया यूजर्स ने पोस्ट पर कमेंट कर नागा चैनत्य को जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां दीं। बता दें कि कार्तिक दंडू के डायरेक्शन में तैयार हो रही ये मूवी माइथोलॉजिकल थ्रिलर है, जिसने अभी से ही फैंस को अपना दीवाना बना दिया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article