साउथ मूवीज

थीन बॉडी को लेकर हो रही ट्रोलिंग के बीच सामंथा ने मसल्स फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर, लिखा- 'कुछ साल...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 22, 2025, 11:54 AM IST

Samantha Ruth Prabhu New Post: एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने अभी हाल ही में अपनी नई तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने एकदम नए अंदाज में नजर आ रही हैं। सामंथा रुथ प्रभु का ये लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Image

Image Source: Samantha Ruth Prabhu Instagram

Samantha Ruth Prabhu New Post: साउथ और बॉलीवुड की फिल्मों में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सामंथा रुथ प्रभु पर अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट्स फैंस को बताती रहती हैं। अभी हाल ही में सामंथा रुथ प्रभु ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड राज निदिमोरू (Raj Nidimoru) को गले लगाते हुए तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के सामने आने के बाद राज निदिमोरू और सामंथा के अफेयर की खबरों और भी हवा मिली थी। अब इन सब के बाद सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी नई तस्वीर शेयर की है, जिसने ट्रोल्स की बोलती बंद कर दी है।

सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की धांसू तस्वीर

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह सामंथा रुथ प्रभु की अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर की गई नई तस्वीर है। इस तस्वीर में सामंथा रुथ प्रभु जिम में अपनी मसल्स फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। सामंथा रुथ प्रभु की ये तस्वीर आते ही इंटरनेट पर छा गई है। सामंथा रुथ प्रभु ने इस तस्वीर को एक धांसू कैप्शन के साथ शेयर किया है। सामंथा रुथ प्रभु ने कैप्शन में लिखा कि 'कुछ साल पहले मैंने अपनी पीठ को मजबूत बनाने की सारी उम्मीद छोड़ दी थी। मुझे सच में लगता था कि मेरे जीन में ये बात ही नहीं है। लेकिन मैं गलत थी। और आज मुझे इस बात की बहुत खुशी है।' इसके आगे उन्होंने कैप्शन में अपनी मेहनत के बारे में बताया। सामंथा रुथ प्रभु की तस्वीर के साथ-साथ कैप्शन भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।

थीन बॉडी की वजह से होती थी ट्रोल

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु को साल 2022 में मायोसिटिस नामक एक ऑटोइम्यून बीमारी हो गई थी। इस बीमारी की वजह से वो काफी कमजोर हो गई थी। जिसको लेकर सामंथा रुथ प्रभु सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ करती थी। एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की नई सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article