Toxic: यश की फिल्म 'टॉक्सिक' पर छाए संकट के बादल, निर्माताओं के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Toxic in trouble: साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक (Toxic) विवादों में फंसती दिखाई दे रही है। रिपोर्ट के अनुसार टॉक्सिक के निर्माताओं पर फिल्म सेट बनाने के लिए बेंगलुरु के पीन्या इलाके में अवैध रूप से लगभग 100 पेड़ों को काटने का आरोप है, जिसके चलते मेकर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है।

Toxic in trouble: साउथ स्टार यश (Yash) की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic Movie) रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गई है। कुछ दिनों पहले ही यश और कियारा आडवाणी स्टारर टॉक्सिक की शूटिंग शुरू हुई थी, जिसके कई सारे वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हुए थे। फैंस इन वीडियोज को देखने के बाद काफी उत्साहित थे लेकिन ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार टॉक्सिक के मेकर्स ने शूटिंग शुरू करने से पहले कुछ अवैध कदम उठाए थे, जिनके चलते उन पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। ऐसा सुनने में आ रहा है कि टॉक्सिक के मेकर्स ने फिल्म का सेट लगाने के लिए अवैध रूप से पेड़ों की कटाई करावाई है।

Toxic

Toxic

किन-किन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ है मामला

एक रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरू में फिल्म का बड़ा सा सेट बनाने के लिए टॉक्सिक के मेकर्स ने अवैध रूप से करीब 100 पेड़ों की कटाई करवाई थी, जिसके बाद फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। जानकारी के अनुसार केनरा बैंक के महाप्रबंधक और हिंदुस्तान मशीन टूल्स (एचएमटी) के महाप्रबंधक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

End of Feed