'Karuppu' के बाद Trisha Krishnan की नई हॉरर थ्रिलर का ऐलान, फैन्स को मिलेगा बड़ा सरप्राइज

Trisha Krishnan's Next is Horror Thriller: सूर्या की 'करुप्पु' में नजर आने के बाद अब फेमस एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) ने अपनी नई फिल्म को घोषणा कर दी है। यह एक हॉरर थ्रिलर होने वाली है।

Trisha Krishnan's Next is Horror Thriller: साउथ सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) की नई मूवी की जानकारी सामने आ गई है। फिल्म 'करुप्पु' (Karuppu) में लीड रोल निभाने के बाद अब एक्ट्रेस जल्द ही एक नई कहानी लेकर दर्शकों के बीच धमाल मचाएंगे। खास बात यह है कि इस बार तृषा कृष्णन एक साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर फिल्म को लीड रोल प्ले करती दिखाई देंगी। इस फिल्म का निर्देशन 'एयरलिफ्ट' फेम डायरेक्टर राजा कृष्ण मेनन (Raja Krishna Menon) करने वाले हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box office: 'हनुमान अंश' ने निकाली 'टॉक्सिक' की अकड़, Yash की फिल्म को दी मत)

Trisha Krishnan to headline horror thriller film

हॉरर मूवी में नजर आएंगी तृषा कृष्णन (Pic Credit: X)

नई हॉरर थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगी तृषा कृष्णन

पैनोरमा स्टूडियोज ने हाल ही में अपनी तमिल सिनेमा की पहली फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है। इस फिल्म में तृषा कृष्णन अहम रोल में दिखाई देंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म एक साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर होगी। बताया जा रहा है कि इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। पैनोरमा स्टूडियोज ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है। पैनोरमा स्टूडियो ने कैप्शन दिया, 'तमिल सिनेमा में एक नई कहानी की शुरुआत! पैनोरमा स्टूडियोज की पहली तमिल फिल्म की शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में होगी इन दो कंटेस्टेंट्स की एंट्री, सामने आए नाम)

बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग फिलहाल लंदन में चल रही है। हाल ही में तृषा के लंदन में शूटिंग से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए थे, जिसके बाद उनके फैंस इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित नजर आए। इस फिल्म में तृषा के साथ अपर्णा बालमुरली और राधिका सरथकुमार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे सकती हैं। हालांकि फिल्म की कहानी और बाकी किरदारों को लेकर ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई हैं। इससे पहले तृषा को सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' में अहम रोल अदा करते हुए देखा गया था।

End of Feed