Ranbir Kapoor के बाद इस हैंडसम हंक संग ऑनस्क्रीन रोमांस करना चाहती हैं Tripti Dimri, जल्द बनेगी जोड़ी

Tripti Dimri wants to work with Jr NTR: बॉलीवुड अदाकारा तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) की किस्मत फिल्म एनिमल के बाद पूरी तरह से बदल गई है। वो बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काफी लम्बे समय से एक्टिव हैं लेकिन लोकप्रियता का जो स्वाद उन्होंने एनिमल के बाद चखा है, वो उन्होंने पूरे करियर में कभी नहीं चखा था।

Tripti Dimri wants to work with Jr NTR: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बारे में सालों से एक कहावत काफी फेमस है। ऐसा बोला जाता है कि यहां रातों रात लोगों की किस्मत बनती है और रातों-रात ही लोग महल से सड़क पर भी आ जाते हैं। अब अदाकारा तृप्ति डिमरी को ही देख लीजिए... सालों से तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) कड़ी मेहनत कर रही हैं और कई सारी शानदार रोल्स निभा चुकी हैं लेकिन फिल्म एनिमल में उनके कैमियो ने उन्हें इंडस्ट्री का नया स्टार बना दिया है। तृप्ति डिमरी फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के साथ रोमांस करती दिखाई दे रही हैं। इन दोनों के सीन्स लोगों के बीच इस कदर वायरल हुए कि तृप्ति पूरे देश की भाभी 2 बन गई हैं।

Jr NTR Tripti

Jr NTR Tripti

तृप्ति डिमरी के फैंस उन्हें मिली अपार सफलता और प्यार से काफी खुश हैं और उन्हें नए-नए अभिनेताओं के साथ देखना चाहते हैं। अदाकारा तृप्ति डिमरी से जब ये सवाल किया गया कि वो रणबीर कपूर के बाद अब किस अभिनेता के साथ स्क्रीन शेयर करना चाहती हैं तो उन्होंने कहा कि वो साउथ कलाकार जूनियर एनटीआर के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करना चाहती हैं। तृप्ति ने हिन्दी फिल्मों में तो काफी काम किया है लेकिन साउथ में उन्हें बहुत कम लोग जानते हैं। ऐसा लगता है कि अब तृप्ति डिमरी साउथ इंडस्ट्री में भी कदम जमाना चाहती हैं।

End of Feed