Toxic: यश ने खत्म किया मुंबई का शेड्यूल, अब बेंगलुरु में शुरू होगी शूटिंग!

Yash Starrer Toxic: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश (Yash) लगभग 45 दिनों से फिल्म 'टॉक्सिक' की शूटिंग कर रहे थे। इस मूवी के मुंबई शेड्यूल को अब यश ने पूरा कर लिया है। आने वाले दिनों में एक्टर यश अब बेंगलुरु में 'टॉक्सिक' (Toxic) के नेक्स्ट शेड्यूल को शुरू करेंगे।

Yash Starrer Toxic: प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म 'केजीएफ 1 और 2' की सफलता के बाद से ही यश (Yash) का साउथ इंडस्ट्री के बोलबाला है। बीते कई दिनों से यश अपनी आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक' की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इस मूवी की शूटिंग मुंबई में चल रही थी। यश ने मुंबई में लगभग 45 दिनों तक फिल्म की शूटिंग मुंबई में की है। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक यश ने फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) का मुंबई शेड्यूल पूरा कर लिया है। मुंबई के शेड्यूल को पूरा करने के बाद यश अब बेंगलुरु में फिल्म 'टॉक्सिक' को शूट करेंगे।

Yash Starrer Toxic

Image Source: IMDb

'टॉक्सिक' का मुंबई शेड्यूल हुआ खत्म

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक यश फिल्म 'टॉक्सिक' को मुंबई के मड आइलैंड और गोरेगांव स्थित फिल्मसिटी में शूट कर रहे थे। गीतू मोहनदास का कहानी कहने का अलग ही स्टाइल है और जेजे पेरी ने इसे डिजाइन किया है। दर्शकों के लिए यह एक बेहद ही रोमांचक सफर होने वाला है।' बताया जा रहा है कि टीम अब इस मूवी के फाइनल शेड्यूल को बेंगलुरु में शूट करेंगे। इस मूवी की शूटिंग सितंबर के एंड में शुरू होगी।

End of Feed