Jr NTR Injured: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में बने हुए हैं। जूनियर एनटीआर से जुड़ी एक के बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। लेकिन अभी हाल ही में सामने आई एक खबर ने जूनियर एनटीआर के फैंस को काफी परेशान कर दिया था। खबर थी कि जूनियर एनटीआर को शूटिंंग के दौरान काफी चोट लग गई है जिसके बाद एक्टर के फैंस उदास हो गए थे। अब इस खबर पर जूनियर एनटीआर टीम ने इस खबर पर चुप्पी तोड़ी है। तो चलिए जानते हैं जूनियर एनटीआर की टीम ने क्या कहा है।
जूनियर एनटीआर को लगी चोट
एक्टर जूनियर एनटीआर एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। अभी हाल ही में जूनियर एनटीआर को एक सामने आई थी की एक्टर को एक ऐडवर्टाइजमेंट शूट के दौरान चोट लग गई थी। अब इस खबर पर जूनियर एनटीआर की टीम ने रिएक्शन दिया है। टीम ने ऑफिशियल स्टेटमेंट में लिखा, 'मिस्टर एनटीआर को एक ऐड शूट के दौरान मामूली चोट लगी है। डॉक्टर्स की सलाह पर वो अगले दो हफ्तों तक रेस्ट करेंगे ताकि पूरी रिकवरी हो सके। हम सबको बताना चाहते हैं कि उनकी कंडीशन स्टेबल है और कोई चिंता की बात नहीं है। हम फैंस, मीडिया और पब्लिक से गुजारिश करते हैं कि किसी तरह की अफवाह न फैलाएं।' इसके स्टेटमेंट के बाद जूनियर एनटीआर के फैंस ने राहत की सांस ली है।
इस फिल्म में नजर आएंगे जूनियर एनटीआर
जूनियर एनटीआर इस खबर के साथ-साथ अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी सुर्खियों में हैं। जूनियर एनटीआर और डायरेक्टर प्रशांत नील पहली बार ड्रैगन (Dragon) नाम की फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। इसे हाई-ऑक्टेन एक्शन एंटरटेनर बताया गया है और ये 25 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जूनियर एनटीआर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
