साउथ मूवीज

'कांतारा: चैप्टर 1' के ट्रेलर को इस पवन दिन किया जाएगा रिलीज, नए पोस्टर में ऋषभ शेट्टी ने बताया टाइम

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 19, 2025, 02:23 PM IST

Kantara: Chapter 1 Trailer Release Date And Time Out: साउथ के सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की धांसू अपकमिंग फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 (Kantara: Chapter 1) के ट्रेलर की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है। फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 का ट्रेलर इस दिन रिलीज होने वाला है।

Image

Image Source: Rishab shetty Instagram

Kantara: Chapter 1 Trailer Release Date And Time Out: साउथ के जाने-माने स्टार ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 (Kantara: Chapter 1) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। मेकर्स ने अब तक फिल्म के कई धांसू पोस्टर रिलीज किए हैं जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया हैं। इन सब के बाद अब फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 के मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज का ऐलान कर दिया है। ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 का ट्रेलर कब रिलीज होगा इसकी डेट और टाइम सामने आ गया है।

इस पवन दिन रिलीज होगा 'कांतारा: चैप्टर 1'

ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह अभी हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 का नया पोस्टर है। फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 के इस पोस्टर में ट्रेलर की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया गया है। ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 का ट्रेलर 22 सितंबर यानी नवरात्रि के पहले दिन किया जाएगा। इसकी टाइमिंग दोपहर 12 बजकर 45 मिनट होगी। इस अपडेट के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 के नए पोस्टर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 का ये नया धांसू पोस्टर।

कब दस्तक देगी 'कांतारा: चैप्टर 1'

ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 के नए पोस्टर को देखने के बाद अब लोगों की इसकी रिलीज का इंतजार है। आपको बता दें कि फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 इसी साल 2 अक्टूब को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 के नए पोस्टर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article