Toxic New Song: 'भाई को सबसे प्यार हो जाता है...' कियारा के बाद Yash ने Tara Sutaria संग किया रोमांस

Toxic New Song: यश की फिल्म टॉक्सिक का नया गाना 'मदहोश रिलीज हो गया है, जो कि यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में यश, एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

Toxic New Song: साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) का नया गाना 'मदहोश' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। यूट्यूब पर यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। गाने में यश और तारा सुतारिया की रोमांटिक केमिस्ट्री ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। इससे पहले रिलीज हुए 'तबाही' गाने में यश और कियारा आडवाणी की जोड़ी चर्चा में रही थी। अब 'मदहोश' में यश और तारा की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने को लेकर सोशल मीडिया पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'मेरे पैसे अब कट जाएंगे...' स्टूडेंट्स के लिए Urfi Javed ने उठाई आवाज, वायरल हो गया वीडियो)

toxic new song

टॉक्सिक का नया गाना रिलीज (pic credit-toxic song)

टॉक्सिक का नया गाना रिलीज

'मदहोश' गाने में यश के किरदार राया और तारा सुतारिया के किरदार रेबेका के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। गाने में दिखाया गया है कि राया का वही दमदार और आक्रामक अंदाज बरकरार है, जो पहले गाने 'तबाही' में देखने को मिला था। लेकिन रेबेका के साथ उसका रिश्ता उसके दूसरे साइड को भी सामने लाता है। वहीं, वीडियो में यह भी इशारा किया गया है कि राया की जिंदगी में सिर्फ एक नहीं, बल्कि एक से ज्यादा महिलाएं हैं। गाने में कियारा आडवाणी भी राया के प्यार में मदहोश नजर आती हैं। एक दूसरे सीन में नयनतारा का किरदार भी राया के साथ दिखाई देता है, जहां दोनों साथ में सिगरेट पीते नजर आते हैं। इन सीन्स ने फिल्म की कहानी को लेकर लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

End of Feed