Toxic: करीना कपूर के हाथ खींचते ही साउथ की इस लेडी सुपरस्टार की झोली में गिरी फिल्म, नाम सुन झूम उठेंगे आप

This Actress To Replace Kareena Kapoor In Yash Starrer Toxic: साउथ के सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी फिल्म 'टॉक्सिक' की तैयारी में लगे हुए हैं। उनकी इस फिल्म में करीना कपूर भी नजर आने वाली थीं, लेकिन उन्होंने हाथ पीछे खींच लिये हैं। अब करीना कपूर की जगह मूवी में साउथ की लेडी सुपरस्टार की एंट्री हो सकती है।

This Actress To Replace Kareena Kapoor In Yash Starrer Toxic: साउथ के सुपरस्टार यश ने अपनी फिल्मों से हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। यश इन दिनों 'टॉक्सिक' की तैयारी में लगे हुए हैं, जिसे गीतू मोहनदास के निर्देशन में तैयार किया जा रहा है। यश की फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) में कियारा आडवाणी और करीना कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आतीं। जहां कियारा उनकी प्रेमिका के तौर पर दिखाई देतीं तो वहीं करीना कपूर, यश की बहन का किरदार अदा करतीं। लेकिन बीते दिन आई खबर के मुताबिक, करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने बिजी शेड्यूल के कारण यश की 'टॉक्सिक' से हाथ पीछे खींच लिये हैं। खास बात तो यह है कि करीना कपूर के जाते ही 'टॉक्सिक' साउथ की लेडी सुपरस्टार की झोली में गिर गई है।

End of Feed