Shobhita Dhulipala Dating Naga Chaitanya: शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य के डेटिंग की खबरें सुर्खियों में है। दोनों ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट रखा है। हाल ही में दोनों साथ में वेकेशन पर गए थे। एक्ट्रेस ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट रखा है। एक्ट्रेस ने पूछा गया कि क्या वो प्यार में हैं। GQ को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेसे ने कहा कि मैं हमेशा ही प्यार में रहती हूं। ये बहुत ही अच्छी फीलिंग है। प्यार आपके लिए फ्यूल की तरह काम करता है। मुझे लगता है कि ये एक जरूरी चीज है और अमूल्य भी है।
क्या नागा चैतन्य को डेट कर रही हैं शोभिता?
एक्ट्रेस से पूछा गया कि वो रिलेशनशिप में कैसी हैं? एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि मैं स्ट्रांग और आत्मनिर्भर हूं। मैंने जिस तरह का काम किया है उस देखकर ऐसा कहना गलत नहीं होगा। लेकिन असल जिंदगी में बहुत छोटी चीजों में खुश हो जाती हूं। मैं मस्तीखोर लड़की हूं। उन्होंने कहा कि उनके लिए प्यार सबसे प्योर इमोशन है।
वहीं, एक्ट्रेस से पूछा गया था कि क्या वो नागा चैतन्य के साथ रिलेशनशिप में है। एक्ट्रेस ने कहा था जिन लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन लोगों को मैं किसी तरह का कोई जवाब नहीं देना चाहूंगी क्योंकि मैंने कुछ गलत नहीं किया। मेरा काम लोगों को जवाब देना नहीं है। मैं अपनी लाइफ पर फोक्स करना चाहती हूं और खुद को बेहतर इंसान बनाने पर काम कर रही हूं। आपको बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य का तलाक हो चुका हैं। दोनों अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। दोनों अपने -अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं।
