Toxic Movie Review, Box Office Live Updates: 'तबाही' बनकर लौटे हैं Yash, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सुबह 11 बजे तक 27.11 करोड़, जानें कितनी मिली रेटिंग
पहले दिन पहले शो के बाद फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया जरूर मिली, लेकिन इसका असर निर्देशक गीतू मोहनदास की बहुप्रतीक्षित गैंगस्टर ड्रामा 'टॉक्सिक' की कमाई पर देखने को नहीं मिला। रिलीज के पहले दिन ही यश की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत करती नजर आई। इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार सुबह 10 बजे तक फिल्म ने भारत में 23.54 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया था।
भाषा के हिसाब से देखें तो हिंदी वर्जन सबसे आगे रहा, जिसने 9.09 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके अलावा कन्नड़ से 8.67 करोड़ रुपये, तेलुगु से 4.27 करोड़ रुपये, तमिल से 1.07 करोड़ रुपये और मलयालम वर्जन से 44 लाख रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज किया गया।
ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फ़िल्में (भारत नेट)
- Dhurandhar 2: The Revenge (2026): 102–145 crore net
- Jawan (2023): ₹75 crore net
- Stree 2 (2024): ₹64.8 crore net
- Animal (2023): ₹63.8 crore net
- Pathaan (2023): ₹57 crore net
टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स: बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सुबह 11 बजे तक
हिंदी वर्जन: 11.92 करोड़ रुपयेकन्नड़ वर्जन: 9.12 करोड़ रुपये
तेलुगु वर्जन: 4.64 करोड़ रुपये
तमिल वर्जन: 1.30 करोड़ रुपये
मलयालम वर्जन: 0.47 करोड़ रुपये
कमाई पर पड़ेगा असर
यश की फिल्म टॉक्सिक को काफी खराब रिव्यू मिल रहे हैं। माना जा रहा है कि इसका असर फिल्म की कमाई पर देखने को मिलेगा। फिल्म पहले दिन ज्यादा कमाई नहीं कर पाएगी।कई लोगों ने 'टॉक्सिक' को देख बताया 'टार्चर...'
Toxic Movie Review, Box Office Live Updates: एक तरफ यश के फैन्स 'टॉक्सिक' की तारीफ के पुल बांधने में लगे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर कईयों ने इस मूवी को टार्चर बताया है।4 सालों बाद यश ने की है वापसी
Toxic Movie Review, Box Office Live Updates: प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म 'केजीएफ 2' साल 2022 में रिलीज हुई थी। 'टॉक्सिक' के जरिए यश ने 4 सालों बाद बड़े परदे पर वापसी की है।'टॉक्सिक' का बजट जानकर होगी हैरानी
Toxic Movie Review, Box Office Live Updates: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माताओं ने यश की फिल्म 'टॉक्सिक' को बनान में लगभग 600 करोड़ रुपये की मोटी रकम खर्च की है।एवरेज निकला 'टॉक्सिक' का फर्स्ट हाफ
Toxic Movie Review, Box Office Live Updates: कुछ लोगों को यश स्टारर 'टॉक्सिक' का फर्स्ट हाफ उम्मीद के मुताबिक दमदार नहीं लगा। फैन्स इस मूवी के प्रति अपनी निराशा व्यक्त कर रहे हैं।सोशल मीडिया पर दर्शकों दे रहे हैं प्रतिक्रियाएं
Toxic Movie Review, Box Office Live Updates: 'टॉक्सिक' को देखने के बाद दर्शक लगातार सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई दर्शकों ने 'टॉक्सिक' की तारीफ की है।बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कमाएगी इतने करोड़
Toxic Movie Review, Box Office Live Updates:यश की 'टॉक्सिक' को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सेंचुरी लगा सकती है।सुबह 6 बजे से शुरू हुए 'टॉक्सिक' शोज
Toxic Movie Review, Box Office Live Updates: 'टॉक्सिक' में यश को बड़े परदे पर देखने के लिए दर्शकों ने काफी लंबा इंतजार किया है। यही वजह है कि मेकर्स ने कई जगहों पर 'टॉक्सिक' का फर्स्ट शो सुबह 6 बजे रखा।Bigg Boss 20: अमन गांधी पर गिरी गाज, मिले सबसे कम वोट; अब होंगे घर से बेघर?
Drishyam 3 BO Collection Day 8: अजय देवगन की फिल्म ने 8वें दिन गाड़े झंडे, 300 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना महापात्रा, Nana Patekar के निधन पर बोलीं- मौत सच कब से मिटाने लगी...
Bigg Boss 20: घरवालों का निशाना बनीं माही विज तो सपोर्ट में आईं शहनाज गिल, बोलीं- मैं भी वहां थी और...
Ramayana में कैकेयी-मंथरा बनकर छाईं लारा दत्ता और शीबा चड्ढा, नए पोस्टर में दिखी भगवान राम के वनवास की झलक
© 2026 Times Horizon Private Limited