राजनीति में कदम रखने के बाद Thalapathy ने ऐसे किया फैंस का अभिवादन, अभिनय को छोड़ पार्टी पर देंगे ध्यान

Thalapathy Vijay Greet Fans : प्रशंसकों के साथ मुलाकात और अभिवादन के बाद, लियो( Leo) अभिनेता ने पार्टी के आधिकारिक पेज पर एक बयान भी दिया. अपने फैंस का धन्यवाद करते हुए अपने इस नए कार्य में उनका समर्थन करने के लिए प्रशंसकों और शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया।

Thalapathy Vijay Greet Fans : साउथ स्टार थलपति विजय(Thalapathy Vijay) ने हाल ही में एक चौंकाने वाली घोषणा की, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि वह 'तमिलका वेट्री कज़गम'( TVK) नामक अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी बना रहे हैं। मशहूर अभिनेता ने यह भी उल्लेख किया कि वह राजनीति पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अभिनय छोड़ देंगे। जिसके बाद से उनके फैंस के बीच तेज हलचल हो गई है।

थलपति विजय ने फैंस का किया अभिवादन

राजनीति में कदम रखने की घोषणा के बाद 4 फरवरी, रविवार को अभिनेता पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए। विजय ने भी बड़ी शालीनता से प्रशंसकों के साथ एक सेल्फी ली, जो स्टार की एक झलक पाने के लिए उनके घर के सामने इकट्ठा हुए थे। प्रशंसकों के साथ मुलाकात और अभिवादन के बाद, लियो ( Leo) अभिनेता ने पार्टी के आधिकारिक पेज पर एक बयान भी दिया. अपने फैंस का धन्यवाद करते हुए उन्होंने अपने इस नए कार्य में उनका समर्थन करने के लिए प्रशंसकों और शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया। बयान में, विजय ने प्रशंसकों को 'एन नेन्जिल कुडियिरुक्कम थोज़ारगल' कहकर संबोधित किया, जिसका अनुवाद 'मेरे दिल में रहने वाले साथियों' के रूप में होता है।

End of Feed