Thalapathy Vijay Enters In Politics With His Own Party: साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय ने अपनी फिल्मों से हमेशा ही लोगों का खूब दिल जीता है। आखिरी बार थलपति विजय 'लियो' में नजर आए थे, जिससे उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। लेकिन फिल्मों में हाथ आजमाने के साथ-साथ अब वह राजनीति में भी उतरने के लिए तैयार हैं। खास बात तो यह है कि उन्होंने अपनी पार्टी बनाई है और इसके साथ वह 2026 के विधानसभा चुनाव में भी उतरेंगे। थलपति विजय (Thalapathy Vijay) ने राजनीति में कदम रखने की घोषणा आधिकारिक तौर पर अपने ट्विटर हैंडल से की है। उनका ट्वीट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
यह भी पढ़ें: Leo Full Movie Download Link Leak: थलपति विजय को लगा 440 वॉल्ट का झटका, ऑनलाइन लीक हुई फिल्म
थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की राजनीतिक पार्टी का नाम तमिलका वेत्री कजगम है। उन्होंने पार्टी का ऐलान करते हुए अपने ट्विटर तीन पन्नों का नोट भी साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने लक्ष्य और राजनीति में कदम रखने के कारणों को साझा किया। थलपति विजय के नोट के मुताबिक, वह 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी हाथ आजमाएंगे। हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव के सिलसिले में थलपति विजय या उनकी टीम के बारे में कुछ नहीं कहा गया है। ऐसे में कहा जा सकता है कि थलपति विजय 2024 के लोकसभा चुनाव में हाथ नहीं आजमाएंगे।
बता दें कि राजनीति से इतर थलपति विजय (Thalapathy Vijay) एक बार फिर से बड़े पर्दे पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी मूवी का नाम 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' है। इस फिल्म को वेंकट प्रभू द्वारा निर्देशित किया जाएगा, साथ ही फिल्म में मीनाक्षी चौधरी भी लीड रोल में नजर आएंगी।
