Nikhil siddhartha Wife Pallavi Baby Shower Pic: साउथ एक्टर निखिल सिद्धार्थ की फिल्म कार्तिकेय और स्पाई को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में एक्टर की परफॉर्मेंस ने लोगों का दिल जीत लिया था। एक्टर की पत्नी पल्लवी वर्मा जल्द मां बनने वाली हैं। कपल अपने पहले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। निखिल ने अपने इंस्टाग्राम पर पत्नी के बेबी शॉवर की फोटो शेयर की है। फैंस एक्टर की फोटो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। बेबी शॉवर सेरेमनी में कपल ट्रेडिशनल अवतार में नजर आया।
निखिल व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में दिखाई दे रहे हैं। वहीं, एक्ट्रेस की पत्नी पल्लवी ऑरेंज कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। फोटो में निखिल अपनी पत्नी के साथ पोज दे रहे हैं। एक्टर ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, seemantham इंडियन बेबी शॉवर का ट्रेडिशनल फॉर्म है। मैं और मेरी पत्नी खुशी के साथ बताना चाहते हैं कि हम पेरेंट्स बनने वाले हैं। आप सभी की शुभकामनाएं चाहिए।
निखिल और पल्लवी के जल्द आएगा नन्हा मेहमान
कपल ने साल 2020 में शादी की थी। कपल की शादी में करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। साल 2020 में दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें सामने आई थी। कपल ने अनबन की खबरों को अफवाह बताया था। पल्लवी और निखिल अक्सर एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते हुए फोटो शेयर करते हैं। एक्टर इन दिनों स्वयंशभु प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म को तमिल, तेलुगु, हिंदी भाषा में रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने अभी तक फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट नहीं की है।
