थलपति विजय इन दिनों अपनी लास्ट फिल्म जन नायकन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार एक्टर की ये फिल्म 9 जनवरी, 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फैंस बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। थलपति ने 2 फरवरी 2024 को अपनी राजनीतिक पार्टी लॉन्च की और उस समय उन्होंने घोषणा की थी कि वे अपने दो फिल्मी प्रोजेक्ट्स (गोट और जन नायकन ) के बाद फिल्मों से संन्यास ले लेंगे। एक्टर की इस लास्ट फिल्म से फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें है। आइए जानते हैं कि अपनी लास्ट फिल्म के लिए एक्टर ने कितने करोड़ की फीस वसूली है।
Thalapathy Vijay
एक रिपोर्ट के अनुसार थलपति विजय ने जन नायकन के लिए 275 करोड़ रुपये की मोटी फीस ली है। इससे पहले विजय को द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (द गोट) के लिए 200 करोड़ रुपये की फीस मिली थी। जन नायकन एक राजनीतिक एक्शन ड्रामा है। इस फिल्म का निर्देशन एच विनोथ कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर के जन्मदिन के मौके पर फिल्म की टीम ने छोटा सा टीजर रिलीज किया था। जिसमें एक्टर पुलिस वाले के रोल में काफी दमदार लग रहे थे।
ये सितारे बने फिल्म की हिस्सा
जन नायकन में विजय थलापति के अलावा पूजा हेगड़े और बॉबी देओल भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा फिल्म में ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण, प्रियमणि जैसे सितारे भी शामिल होंगे। रिपोर्ट के अनुसार श्रुति हासन भी इस फिल्म में अपना जादू दिखाती हुई नजर आएंगी।
