थलापति विजय साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं, जिनकी फिल्मों के लिए दर्शक इंतजार करते हैं। उनका स्टाइलिश अंदाज और चार्म दर्शकों को सिनेमाघरों में आने के लिए हमेशा मजबूर करता है। थलापति विजय ने कुछ दिनों पहले ही राजनीति में एंट्री मारने का ऐलान किया है, जिस कारण उनके फैंस काफी परेशान हैं कि वो एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव रहेंगे या इसे हमेशा के लिए बाय-बाय बोल देंगे। इसका फैसला तो थलापति विजय थोड़े समय के बाद ही करेंगे लेकिन उससे पहले फैंस को उनकी थलापति 69 देखने को मिलेगी, जिसका ऐलान हो चुका है।
Thalapathy 69
Thalapathy 69 के लिए त्रिविक्रम और एच विनोद में लगी रेस
खबरों की मानें तो थलापति विजय की 69वीं मूवी डायरेक्ट करने के लिए साउथ के जाने-माने डायरेक्टर्स त्रिविक्रम और एच विनोद में रेस लग रही है। ये दोनों ही साउथ के बड़े डायरेक्टर्स हैं, जिनसे मेकर्स इन दिनों बात कर रहे हैं। जहां त्रिविक्रम ने कई सारी बड़ी फिल्में डायरेक्ट की हैं तो वहीं मेकर्स एच विनोद के नाम पर भी विचार कर रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, फिल्म के मेकर्स त्रिविक्रम के हाथों में थलापति 69 की कमान देने की सोच रहे हैं। मेकर्स को लगता है कि अगर थलापति 69 के लिए त्रिविक्रम और थलापति विजय साथ आते हैं तो ये कॉम्बिनेशन दर्शकों को जरूर पसंद आएगा। हालांकि त्रिविक्रम कुछ दूसरे बड़े प्रोजेक्ट्स में बिजि हैं, जिस कारण वो थलापति 69 को हां कहने के लिए थोड़ा वक्त ले रहे हैं। थलापति विजय भी इस फिल्म के लिए त्रिविक्रम को ही चाहते हैं लेकिन उनके समय मांगने की वजह से दूसरे डायरेक्टर्स के नामों पर विचार किया जा रहा है।
