साउथ मूवीज

Thalapathy 69 Cast Reveal: बॉबी देओल के बाद इस हसीना की हुई थलपति विजय की फिल्म में एंट्री, Halamithi बन बिखेरेंगी जलवा

Thalapathy 69 Cast Reveal: थलपति विजय की आखिरी फिल्म थलपति 69 का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में हाल ही में बॉबी देओल की एंट्री हुई थी। अब इस फिल्म में एक हसीना की भी एंट्री हुई है। वो हसीना और कोई नहीं बल्कि पूजा हेगड़े हैं।

Image

Thalapathy 69

Thalapathy 69 Cast Reveal: थलपति विजय की आखिरी फिल्म थलपति 69 का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में हाल ही में बॉबी देओल की एंट्री हुई थी। अब इस फिल्म में एक हसीना की भी एंट्री हुई है। वो हसीना और कोई नहीं बल्कि पूजा हेगड़े हैं। हाल ही में मेकर्स ने एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है, जिसके बाद से फैंस के बीच खुशी है।

थलपति 69 को एच विनोथ निर्देशन कर रहे हैं। इसके पहले भी थलापति और पूजा एक साथ फिल्म में नजर आ चुके हैं। ये दूसरी बार के दोनों फिर एक साथ नजर आएंगे। बता दें दोनों फिल्म बीस्ट में नजर आए थे। इस फिल्म से फैंस को बहुत उम्मीद है क्योंकि ये एक्टर की आखिरी फिल्म है। इसके बाद एक्टर कभी फिल्मों में नजर नहीं आएंगे और राजनीति में ही पूरा समय देंगे। पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा-सबसे अच्छी जोड़ी वे दोनों बहुत अच्छे लगते हैं। दूसरे ने कहा-दूसरी बार विजय और पू की जोड़ी। वाह

इस फिल्म में बॉबी देओल विलेन का रोल निभाने वाले हैं। थलापति 69 एक राजनीतिक थ्रिलर फिल्म है। एनिमल के बाद से बॉबी देओल की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ गई है। बॉबी देओल सूर्या की फिल्म कंगुवा में नजर आने वाले हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी इंतजार कर रहे हैं। अब फैंस और ज्यादा एक्साइटेड हो गए क्योंकि बॉबी देओल थलापति विजय के साथ पहली बार नजर आने वाले हैं। अब इस फिल्म में पूजा हेगड़े भी जलवा बिखेरने वाली है जिस कारण फैंस की खुशी डबल हो गई है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article