साउथ मूवीज

Kanguva के बाद बॉबी देओल के हाथ लगी साउथ की एक और बड़ी फिल्म, थलपति विजय संग एक्शन करते आएंगे नजर

फिल्म एनिमल के बाद से बॉबी देओल की मांग बहुत ज्यादा हो गई है। बॉबी देओल फिल्म कंगुवा में नजर आने वाले हैं। अब एक्टर की एक और साउथ फिल्म में एंट्री हुई है। बता दें एक्टर जल्द ही विजय थलापति के साथ एक्शन करते नजर आने वाले हैं। इस खबर को सुनने के बाद से फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

Image

Bobby Deol

फिल्म एनिमल के बाद से बॉबी देओल की मांग बहुत ज्यादा हो गई है। एक्टर को कई साउथ फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं। एक्टर सूर्या के साथ फिल्म कंगुवा में नजर आने वाले हैं। अब एक्टर की एक और साउथ फिल्म में एंट्री हुई है। जिस कारण फैंस के बीच काफी खुशी है। बता दें एक्टर जल्द ही विजय थलापति के साथ एक्शन करते नजर आने वाले हैं।

हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। मेकर्स ने लिखा है- अब 100% इस बात की घोषणा करते हुए बहुत खुश और उत्साहित हैं कि बॉबी देओल थलापति69 में कास्ट के रुप में शामिल हुए है। इस खबर को सुनने के बाद से फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

थलपति विजय के करियर की अंतिम फिल्म

मेकर्स ने जो पोस्टर शेयर किया है उसमें एक्टर ब्लैक एंड वाइट बैकग्राउंड वाली तस्वीर में बहुत ही ज्यादा खतरनाक लग रहे हैं। इस पोस्टर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा-थलपति 69 में अन्ना और लॉर्ड बॉबी के बीच शर्टलेस फाइट सीन करवा दीजिए प्लीज। दूसरे यूजर ने लिखा- बॉबी देओल को आने वाली फिल्म के लिए शुभकामनाएं। थलपति विजय के करियर की अंतिम फिल्म में आपका स्वागत है। तीसरे ने लिखा- आपको इस मील का पत्थर का हिस्सा बनने के लिए शुभकामनाएं।

सूर्या और बॉबी देओल और दिशा पटानी स्टारर कंगुवा इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म में से एक है। बता दें कंगुवा 14 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की टक्कर पहले रजनीकांत की फिल्म से होने वाली थी, लेकिन सुर्या ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे कर दी थी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article