कल्पना राघवेंद्र ने की सुसाइड करने की कोशिश , दो दिन से घर में खुद को कर लिया था कैद

Kalpana Raghavendra attemped Suicide: तेलुगु सिनेमा की मशहूर प्लेबैक सिंगर कल्पना राघवेंद्र अपने घर में बेहोशी की हालत में पाई गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया जहां सिंगर को आईसीयू में रखा गया है। हालांकि अभी तक सुसाइड की वजह का पता नहीं चल पाया है।

Kalpana Raghavendra attemped Suicide: साउथ सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आ रही है। तेलुगु सिंगर कल्पना राघवेंद्र ने सुसाइड करने की कोशिश की है। वह पिछले दो दिनों से अपने घर में कैद थी। सिंगर ने नींद की गोली खाकर खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। जैसे ही पता चल तुरंत कल्पना को अस्पताल ले जाया गया और अब उनका इलाज चल रहा है। सिंगर की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।

Kalpana Raghavendra attemped Suicide

कल्पना राघवेंद्र के गार्ड ने यह खबर पुलिस को दी थी कि वह पिछले दो दिनों से घर से बाहर नहीं निकली है। जैसे ही मौके पर पुलिस पहुंची तो पाया कि सिंगर अपने कमरें में बेहोश थी और उनकी हालत खराब थी। कल्पना को तुरंत अस्पताल के जाया गया, अभी हैदराबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है और उनकी तबीयत में भी सुधार है। जिस समय कल्पना अपने घर में कैद थी उनके पति चेन्नई में थे। हालांकि अभी तक सुसाइड की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

End of Feed