साउथ मूवीज

विजय देवरकोंडा संग ऑनस्क्रीन किसिंग सीन पर रश्मिका मंदाना ने खोली जुबान, बोलीं 'ये मेरे लिए मुश्किल...'

Rashmika on her kissing scene with Vijay: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने फिल्म गीता गोविंदम (Geetha Govindam) में दिए अपने किसिंग सीन पर बात करते हुए कहा है कि यह उनके लिए काफी डिफिकल्ट था। यह रश्मिका का पहला ऑनस्क्रीन किस था, जो उन्होंने विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) के साथ दिया था।

Image

Rashmika Mandanna Kissing Scene

Rashmika on her kissing scene with Vijay: साउथ अदाकारा रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म छावा को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वो एक्टर विक्की कौशल के साथ दिखाई दे रही हैं। छावा ने बॉक्स ऑफिस पर बम्पर सफलता हासिल की है, जिसका बहुत सारा श्रेय रश्मिका की शानदार एक्टिंग को मिल रहा है। छावा की सक्सेस एन्जॉय कर रही रश्मिका मंदाना ने अपनी सुपरहिट फिल्म गीता गोविंदम के बारे में चर्चा की है और किसिंग सीन को पर्सनल च्वाइस बताया है। रश्मिका मंदाना ने कहा है कि गीता गोविंदम में दिया किसिंग सीन उनके लिए काफी मुश्किल था क्योंकि यह उनका पहला ऑनस्क्रीन किसिंग सीन था।

रश्मिका मंदाना ने करियर का पहला किसिंग सीन एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ दिया था। गीता गोविंदम में फिल्माया गया ये किसिंग सीन दर्शकों को काफी पसंद भी आया था और इसकी महीनों तक चर्चा भी रही थी। रश्मिका मंदाना ने इस किसिंग सीन के बारे में कहा है, 'ऑनस्क्रीन किस करना जितना मेरे लिए मुश्किल था, उतना ही मुश्किल ये मेरे को-स्टार विजय के लिए भी था। मेरे लिए ऑनस्क्रीन किसिंग सीन देना पर्सनल च्वाइस है। मेरे लिए गीता गोविंदम का किसिंग सीन काफी इंटिमेट था क्योंकि मुझे समझ में नहीं आ रहा था कि ये कैसे होगा। सेट पर 200 लोग मौजूद थे। मैं विजय से बात कर रही थी कि ये कैसे होगा, डायरेक्टर कैसे एंगल लगाएंगे...। हम दोनों ही काफी परेशान थे। हालांकि मुझे लगता है कि अगर किसिंग सीन फिल्म की डिमांड है तो ही इसे रखना चाहिए, फालतू में इसे फिल्म में नहीं डालना चाहिए।'

वैसे आपको बता दें कि अदाकारा रश्मिका मंदाना अपने गीता गोविंदम (Geetha Govindam) को-स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) को इन दिनों डेट कर रही हैं। विजय और रश्मिका कई दफा फैंस के सामने ये जता चुके हैं कि दोनों हेल्दी रिलेशनशिप में हैं। ये दोनों न केवल साथ में वक्त बिताते हैं बल्कि काम से छुट्टी लेकर विदेश में घूमने भी जाते हैं। अगर रश्मिका मंदाना के करियर की बात करें तो वो जल्द ही सलमान खान (Salman Khan) के साथ फिल्म सिकंदर (Sikandar) में दिखाई देंगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article